सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Animal: 'एनिमल' ही नहीं इन फिल्मों के ट्रेलर ने भी तोड़ा रिकार्ड, दर्शकों द्वारा सबसे तेजी से किया गया पसंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 25 Nov 2023 02:04 PM IST
विज्ञापन
These Film Trailer Breaks Record Before Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Animal Kgf 2 Adipurush Jawan
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में अपने अभिनय और स्टाइल से फैंस के दिलों में राज करने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस भी फिल्म के ट्रेलर का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोर रहा है। आज के इस लेख में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ट्रेलर ने 24 घंटे में दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां और व्यूज बटोरे थे।

Trending Videos
These Film Trailer Breaks Record Before Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Animal Kgf 2 Adipurush Jawan
रणबीर कपूर{ एनिमल} - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल
'एनिमल' के निर्माताओं ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर सिनेमा में काफी धूमधाम से फिल्म का ट्रेलर जारी किया । फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना इस कार्यक्रम में शामिल हुए। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर ने 24 घंटे में 71 मिलियन व्यूज बटोर लिए हैं और यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बन गई है। ट्रेलर के हिंदी संस्करण को पहले ही 53 मिलियन बार देखा जा चुका है और कुल मिलाकर फिल्म 24 घंटों में टॉप 10 सबसे ज्यादा देखी जाने वाले ट्रेलरों की सूची में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Film Trailer Breaks Record Before Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Animal Kgf 2 Adipurush Jawan
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ चैप्टर 2
साउथ के दिग्गज अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था। बता दें कि टीजर ने रिलीज के महज 2 दिनों में ही 100 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद फिल्म के ट्रेलर को 228,161, 229 व्यूज और 9 मिलियन लाइक्स मिले थे।
These Film Trailer Breaks Record Before Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Animal Kgf 2 Adipurush Jawan
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
आदिपुरुष
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुई थी, लेकिन फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता बटोरी थी। बता दें कि ट्रेलर रिलीज के बाद महज 24 घंटे के अंदर ही व्यूज के नए रिकॉर्ड बन गए हैं। फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर को 24 घंटे से पहले ही यूट्यूब पर 81 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे।
विज्ञापन
These Film Trailer Breaks Record Before Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Animal Kgf 2 Adipurush Jawan
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
जवान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का बज दर्शकों के बीच रिलीज से पहले ही बना हुआ था। आलम यह था कि फिल्म जवान के प्रीव्यू ने 55 मिलियन व्यूज इकट्ठा किया था। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर ने भी दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन अब 'एनिमल' ने जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
 

Ranbir Kapoor On Animal: मैंने चुनौती दी थी कि कबीर सिंह हिट नहीं होगी, लेकिन संदीप ने ये कर दिखाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed