फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ से पहले इन कलाकारों ने तोड़ा साइबर का सुरक्षा चक्र, पढ़िए हैकिंग पर बनी फिल्मों के दिलचस्प किस्से

Wed, 27 Apr 2022 09:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Apr 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
These films have been made on cyber hacking in Bollywood, shahrukh khan happy new year film earned more than 200 crores
साइबर हैकिंग पर बनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

21वीं सदी में इंसान पूरी तरह से तकनीक पर निर्भर हो चुका है। दैनिक जीवन में लोगों की छोटी से छोटी जरूरतें टेक्नोलॉजी के माध्यम से ही पूरी हो रही हैं। तकनीक ने आम लोगों के जीवन को आसान तो कर दिया है, लेकिन इसके दुष्परिणाम भी हैं। दुनियाभर में मौजूद हैकर्स हर समय लोगों की पर्सनल जानकारी, बैंक अकाउंट समेत राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंधित चीजों में सेंध लगाने के लिए कोशिश में लगे रहते हैं। फिल्मों में भी इस तरह की हैकिंग में बारे में अक्सर दिखाया जाता है। 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' में भी इस मुद्दे पर बात की गई है। ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ जिसका किरदार उसकी मां अमृता सिंह द्वारा "भोला सा, मासूम" बताया जाता है, वह दुष्ट लैला (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) से लड़ने के लिए बाहर जाता है। लैला एक साइबर क्राइम मास्टर है, जो एक 'बदमाश मिशन' पर है। वह प्रत्येक भारतीय नागरिक के बैंक खातों को हैक करने और उनसे एक-एक पैसा लूटने की योजना बना रहा है। हालांकि आज की रिपोर्ट हम आपको 'हीरोपंती 2' के बारे में नहीं बल्कि उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो साइबर क्राइम पर आधारित हैं। आइए देखते हैं लिस्ट-

These films have been made on cyber hacking in Bollywood, shahrukh khan happy new year film earned more than 200 crores
फिल्म- हैक्ड - फोटो : सोशल मीडिया
हैक्ड

फिल्म हैक्ड 19 साल के एक लड़के की कहानी है जो सैम नाम की लड़की से बेइंतहा प्यार करता है, लेकिन लड़की के इनकार के बाद वह उसके फोन, लैपटॉप और ईमेल हैक कर उसे ब्लैकमेल करता है। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। फिल्म में रोहन शाह और हिना खान लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी।

These films have been made on cyber hacking in Bollywood, shahrukh khan happy new year film earned more than 200 crores
दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस में फिल्म जीनियस की स्टारकास्ट और डायरेक्टर अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जीनियस

यह फिल्म भी साइबर हैकिंग पर आधारित है। फिल्म में इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर रिसर्च एंड डेवलपमेंट विंग (रॉ) तक की कहानी दिखाई गई थी। निर्देशक अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा, इशिता चौहान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आयशा जुल्का नजर आए थे। हालांकि फिल्म की पटकथा कमजोर होने की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
These films have been made on cyber hacking in Bollywood, shahrukh khan happy new year film earned more than 200 crores
हैप्पी न्यू ईयर - फोटो : social media
हैप्पी न्यू ईयर

फिल्म हैप्पी न्यू ईयर छह हारे हुए लोगों की कहानी है जो हैकिंग के माध्यम से एक बड़ी चोरी को अंजाम देते हैं। फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान ने मुख्य किरदार निभाया था। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, बमन ईरानी, विवान शाह भी अहम रोल में दिखे थे। फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 203 करोड़ की कमाई की थी।

विज्ञापन
These films have been made on cyber hacking in Bollywood, shahrukh khan happy new year film earned more than 200 crores
मिकी वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
मिकी वायरस

यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें हैकिंग के माध्यम से बैंक चोरी दिखाई गई है। फिल्म में मनीष पॉल दिखे थे। इस फिल्म का निर्देशन सौरभ शर्मा ने किया था। हालांकि यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed