फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन फिल्मों में भी दिखी भारत-पाक लव स्टोरी, अपने प्यार के लिए अहम किरदारों ने पार की मुल्क की सीमा

Fri, 04 Aug 2023 10:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 04 Aug 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
These Films Show Love Stories Across Border Gadar Refugee Veer Zara Henna
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्में अपने कंटेंट को लेकर हमेशा दर्शकों के बीच छाई रहती हैं। आज के दौर में अगर कोई फिल्म चलती है तो अपने कंटेंट की वजह से और फ्लॉप होती है तो भी अपने कंटेंट की वजह से ही। ऐसे में मेकर्स अक्सर उन कहानियों का चुनाव करते हैं, जिससे दर्शक सीधे तौर पर जुड़ सकें। यानी की पटकथा लेखक अक्सर वही कहानियों का निर्माण करते हैं, जो ज्वलंत और ऑडियंस के दिलों में रच-बस जाएं। आज के इस लेख में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सरहद पार के इश्क का कहानी को दिखाती है।

These Films Show Love Stories Across Border Gadar Refugee Veer Zara Henna
गदर: एक प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

 गदर: एक प्रेम कहानी
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म  ‘गदर: एक प्रेम कहानी’ दो मुल्क में बसे एक प्रेमी जोड़े के प्यार कहानी को दिखाती है। फिल्म में सनी ने भारत के तारा सिंह का किरदार अदा किया है। वहीं, दूसरी ओर अमीषा पटेल ने पाकिस्तान की सकीना की भूमिका अदा की है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बंटवारे का भी जीवंत चित्रण करती है। अब 22 साल बाद इसका सीक्वल भी जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है।

Sharib Hashmi: 'लोगों ने अभिनय छोड़ने की दी थी सलाह', इंडस्ट्री में काम न मिलने पर छलका शारिब हाशमी का दर्द

These Films Show Love Stories Across Border Gadar Refugee Veer Zara Henna
हिना - फोटो : सोशल मीडिया

हिना
इस लिस्ट में दूसरा नाम ऋषि कपूर की फिल्म 'हिना' का है। यह फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर के अपोजिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार नजर आई थीं। बता दें कि इसमें ऋषि का किरदार जानबूझकर पाकिस्तान नहीं जाता। एक्सीडेंट के बाद वह झेलम नदी में बहते हुए पड़ोसी मुल्क पहुंच जाता है, जहां वह जेबा से मिलता है और दोनों में प्यार हो जाता है।

Nitin Desai: नितिन देसाई आत्महत्या मामले में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, आमिर खान ने ऐसे जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
These Films Show Love Stories Across Border Gadar Refugee Veer Zara Henna
रिफ्यूजी - फोटो : सोशल मीडिया

रिफ्यूजी
फिल्म ‘रिफ्यूजी’ क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी दिखाती फिल्म है। इस फिल्म से अभिषेक बच्चन और  करीना कपूर ने अपने करियर का डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी साबित हुई थी।  रिफ्यूजी (अभिषेक) मंजूर के परिवार को पाकिस्तान जाने में मदद करता है और उसकी बेटी (करीना) को दिल दे बैठता है।

विज्ञापन
These Films Show Love Stories Across Border Gadar Refugee Veer Zara Henna
वीर-जारा - फोटो : सोशल मीडिया

वीर-जारा
बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘वीर-जारा’ शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म के गाने आज भी दर्शकों द्वारा सुने जाते हैं। फिल्म में दो अलग मुल्क के प्रेमी की कहानी है, जो एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन कभी मिल नहीं पाते हैं। फिल्म शाहरुख के अलावा प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed