फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharib Hashmi: 'लोगों ने अभिनय छोड़ने की दी थी सलाह', इंडस्ट्री में काम न मिलने पर छलका शारिब हाशमी का दर्द

Fri, 04 Aug 2023 08:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 04 Aug 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Sharib Hashmi reveals his struggle and says he had no work after working in Shah Rukh Khan Jab Tak Hai Jaan
शारिब हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शारिब हाशमी ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को रूबरू कराया है। बीते दिनों वह फिल्म 'तरला' में नजर आए। इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर चुके शारिब काफी संघर्षों से गुजरे हैं। मगर, मुश्किल दौर में उनकी पत्नी उनका सहारा बनी रहीं। हाल ही में, शारिब ने अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए यह खुलासा किया कि काम न मिलने की वजह से लोगों ने उन्हें इंडस्ट्री छोड़ने की सलाह दी थी।

Sharib Hashmi reveals his struggle and says he had no work after working in Shah Rukh Khan Jab Tak Hai Jaan
शारिब हाशमी - फोटो : शारिब हाशमी

अभिनेता शारिब हाशमी ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलने बंद हो गए थे, जिसके बाद परिवार के साथ-साथ घर वालों ने भी अभिनेता को यह सलाह देना शुरू कर दिया था कि वह इंडस्ट्री को छोड़कर कोई दूसरा काम करें।

Nitin Desai: नितिन देसाई आत्महत्या मामले में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, आमिर खान ने ऐसे जताया दुख

Sharib Hashmi reveals his struggle and says he had no work after working in Shah Rukh Khan Jab Tak Hai Jaan
शारिब हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

शारिब ने कहा जब मैंने ठीक से ऑडिशन देना शुरू किया तो मुझे पहली फिल्म ‘जब तक है जान’ मिली। मुझे इसके लिए लगभग 20 दिनों के लिए 2 लाख रुपये का भुगतान किया गया। प्रतिदिन 20 हजार रुपये बिल्कुल भी बुरा नहीं था। वेतन पर बातचीत का कोई सवाल ही नहीं था। मुझे यह मुफ्त में करने में भी खुशी ही होती।

Sushmita Sen: सुष्मिता के काम की वजह से बेटियों के जीवन पर नहीं पड़ता है कोई असर, बोलीं- पिता की जरूरत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharib Hashmi reveals his struggle and says he had no work after working in Shah Rukh Khan Jab Tak Hai Jaan
शारिब - फोटो : सोशल मीडिया

शारिब ने आगे कहा, ‘मैंने सोचा था कि मैंने अपना करियर बना लिया है, लेकिन किसी न किसी कारण से कुछ भी काम नहीं कर रहा था। जिन फिल्मों के लिए मैंने साइन किया था उन्हें रद्द कर दिया गया। कुछ अधूरी छोड़ दी गईं। कुछ रिलीज नहीं हुईं। मेरा एक साल दो में बदल गया और फिर दो से तीन में। यह दौर काफी कठिन था क्योंकि फिल्मिस्तान से पहले मैंने कभी कोई सफलता नहीं देखी थी।’

Starkids: इन स्टारकिड्स का नहीं कोई मुकाबला, कोई डांसिंग, कोई सिंगिंग तो कोई स्विमिंग में है नंबर वन

विज्ञापन
Sharib Hashmi reveals his struggle and says he had no work after working in Shah Rukh Khan Jab Tak Hai Jaan
शारिब हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

शारिब ने कहा कि उनके बहनोई ने यहां तक सुझाव दिया कि उन्हें अमेरिका में बस जाना चाहिए और अभिनय छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के साथ काम किया है और फिर भी कुछ नहीं बदला है। इससे अच्छा तो आप कुछ और ही कर लीजिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed