फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nitin Desai: नितिन देसाई आत्महत्या मामले में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, आमिर खान ने ऐसे जताया दुख

Fri, 04 Aug 2023 07:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 04 Aug 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Nitin Desai Suicide Case FIR register against ECL Finance Edelweiss Group officials after art director funeral
नितिन देसाई, आमिर खान - फोटो : social media

दो दिन पहले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को एक गहरा सदमा लगा था। सिनेमा जगत की कई मशहूर फिल्मों के जाने-माने कला निर्देशक नितिन देसाई ने अपने ही स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है और आज कला निर्देशक का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें आमिर खान से लेकर संजय लीला भंसाली तक मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि नितिन देसाई पर 252 करोड़ रुपये का कर्ज था जो वह चुका नहीं पा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने हाल ही में कला निर्देशक की आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की है, जिसमें दो फाइनेंस कंपनी पर आरोप लगा है। 

Nitin Desai Suicide Case FIR register against ECL Finance Edelweiss Group officials after art director funeral
नितिन देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
नितिन देसाई की इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ थी और वह काफी मशहूर थे। लेकिन इस समय वह काफी परेशान चल रहे थे। आपको बता दें कि नितिन देसाई की कंपनी लेनदारों का 252 करोड़ रुपये का लोन चुकाने में असमर्थ रही थी और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई बेंच ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू की थी। इस बीच अब महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को कला निर्देशक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ईसीएल फाइनेंस और एडलवाइस ग्रुप के अधिकारियों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Akelli Trailer: अकेली का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज, युद्धग्रस्त इराक में जान बचाने की जंग लड़ती दिखीं नुसरत भरूचा

Nitin Desai Suicide Case FIR register against ECL Finance Edelweiss Group officials after art director funeral
नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी ने लेनदारों पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
रायगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बयान दिया है कि नितिन देसाई की पत्नी नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर खालापुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके पति को उनकी कंपनी द्वारा लिए गए कर्ज के संबंध में बार-बार मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था और उन्होंने इसके कारण आत्महत्या कर ली।
Mohan Death: मदुरै की सड़क पर मृत पाए गए तमिल अभिनेता मोहन, कमल हासन के साथ काम कर पाई थी प्रसिद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
Nitin Desai Suicide Case FIR register against ECL Finance Edelweiss Group officials after art director funeral
नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

2020 से शुरू हुई दिक्कतें
'1942 ए लव स्टोरी', 'हम दिल दे चुके सनम', 'स्वदेस', 'ख़ाकी', 'लगान' और 'देवदास' जैसी फिल्मों के कला निर्देशक नितिन देसाई की कंपनी, 'एनडी की आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड' ने 2016 और 2018 में ईसीएल फाइनेंस से दो लोन के माध्यम से 185 करोड़ रुपये उधार लिए थे। भुगतान को लेकर परेशानी जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। ईसीएल फाइनेंस एडलवाइस ग्रुप एक गैर-बैंकिंग फाइनेंस ब्रांच है, जो जरूरत पड़ने पर लोगों को लोन देती है।
Dream Girl: बिहार पुलिस के साथ मिलकर 'ड्रीम गर्ल' ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक, आयुष्मान की हुई तारीफ

विज्ञापन
Nitin Desai Suicide Case FIR register against ECL Finance Edelweiss Group officials after art director funeral
आमिर खान - फोटो : social media
पंचतत्व में विलीन हुए नितिन देसाई

दो दिन पहले आत्महत्या करने वाले कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई पंचतत्व में विलीन हो गए हैं और रिश्तेदारों-दोस्तों के मौजूदगी में उन्हें आखिरी विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्ती पहुंचीं, जिनमें आमिर खान, संजय लीला भंसाली, मनोज देसाई, किरीट सोमैया और आशुतोष गोवारिकर जैसे लोग शामिल हैं। अभिनेता आमिर खान ने कला निर्देशक नितिन देसाई को याद करते हुए कहा, '...यह बेहद चौंकाने वाली खबर है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ऐसा कैसे हो गया। मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। काश उन्होंने ऐसा नहीं किया होता और मदद के लिए किसी के पास गई होते। लेकिन ऐसे में हम क्या कह सकते हैं..यह एक दुखद स्थिति, यह समझना बहुत मुश्किल है कि क्या हुआ है। यह बहुत दुखद है...हमने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जो बहुत प्रतिभाशाली था...।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed