फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: सुष्मिता के काम की वजह से बेटियों के जीवन पर नहीं पड़ता है कोई असर, बोलीं- पिता की जरूरत नहीं

Fri, 04 Aug 2023 07:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 04 Aug 2023 07:12 PM IST
सार

अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी बेटियों के बारे में खुलकर बात की है। सुष्मिता ने बताया है कि उनके काम की वजह बेटियों की जिंदगी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

विज्ञापन
Taali Fame Sushmita Sen says there is no imbalance in her daughters life because of absence of a father
सुष्मिता और बेटी - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत और उम्दा अभिनेत्रियों में होती है। अब तक उन्होंने अपनी कई परफॉर्मेंस से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बीते दिनों हार्ट अटैक की जानकारी देकर फैंस को सकते में डाल दिया था। हालांकि, अभिनेत्री अब अपनी आगामी फिल्म ‘ताली’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी बेटियों के बारे में खुलकर बात की है। सुष्मिता ने बताया है कि उनके काम की वजह बेटियों की जिंदगी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

Taali Fame Sushmita Sen says there is no imbalance in her daughters life because of absence of a father
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में बताया कि यह लोगों की गलत धारणा है कि पिता की अनुपस्थिति के कारण उनकी बेटियों के जीवन में असंतुलन है। सुष्मिता की दो बेटियां हैं, जिन्हें उन्होंने कम उम्र में गोद लिया था। अभिनेत्री ने महज 24 साल की उम्र में ही  रेनी को गोद लिया था। साल 2010 में वह  अलीसा को घर ले आई थीं।

Starkids: इन स्टारकिड्स का नहीं कोई मुकाबला, कोई डांसिंग, कोई सिंगिंग तो कोई स्विमिंग में है नंबर वन

 

Taali Fame Sushmita Sen says there is no imbalance in her daughters life because of absence of a father
सुष्मिता सेन-आर्या 3 - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘बच्चों के जीवन में पिता महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उनकी बेटियों के जीवन में कोई असंतुलन नहीं है। जिंदगी में हर चीज की तरह आपको वह चीज याद नहीं आती जो आपके पास कभी नहीं थी।’ सुष्मिता ने यह भी बताया कि लोग सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल करते हैं, लेकिन इसका उन पर कोई खास असर नहीं होता है क्योंकि वह जानती हैं कि बच्चों को पालना वाकई में कितना मुश्किल होता है।

Celebs Quit Smoking: कभी सिगरेट के लती थे ये बॉलीवुड सितारे, आज धूम्रपान से करते हैं तौबा

विज्ञापन
विज्ञापन
Taali Fame Sushmita Sen says there is no imbalance in her daughters life because of absence of a father
रोहमन शॉल-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता का मानना है कि भगवान के अलावा कोई भी चीजों को बना या बिगाड़ नहीं सकता है। इसलिए उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग इंटरनेट पर उनके बारे में क्या कहते हैं। वह सिर्फ उन लोगों को ब्लॉक करती है जो उनकी बेटियों पर टिप्पणी करते हैं या धर्म पर टिप्पणी करते हैं। उनका मानना है कि जो अपमान उन्हें नहीं मिलता, वह उनका नहीं है।

Akelli Trailer: अकेली का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज, युद्धग्रस्त इराक में जान बचाने की जंग लड़ती दिखीं नुसरत भरूचा

विज्ञापन
Taali Fame Sushmita Sen says there is no imbalance in her daughters life because of absence of a father
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या 3' के पिछले दोनों सीजन सुपरहिट रहे थे। इसमें एक्ट्रेस, सिकंदर खेर और चंद्रचूड़ सिंह की तिकड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, 'आर्या 3' कब रिलीज होगी इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इसके अलावा वह रवि जाधव की बायोपिक ‘ताली’ में दिखाई देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed