{"_id":"64c666da7cc4724d2b096bec","slug":"these-starkids-are-full-of-talent-from-janhvi-kapoor-to-rasha-thadani-vedaant-madhavan-sara-ali-khan-2023-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Starkids: इन स्टारकिड्स का नहीं कोई मुकाबला, कोई डांसिंग, कोई सिंगिंग तो कोई स्विमिंग में है नंबर वन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Starkids: इन स्टारकिड्स का नहीं कोई मुकाबला, कोई डांसिंग, कोई सिंगिंग तो कोई स्विमिंग में है नंबर वन
न सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में बल्कि उनकी हर एक एक्टिविटी पर फैंस खासा ध्यान देते हैं। इतना ही नहीं सेलेब्स की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक पर लोग अपनी नजरें गड़ाए रखते हैं। किस स्टार की रियल लाइफ में क्या कुछ चल रहा है, इस गॉसिप में फैंस को काफी दिलचस्पी होती है। इसके अलावा इन हस्तियों की डेटिंग, वेडिंग, बच्चे और बच्चों का फ्यूचर सबकुछ लोगों की नजरों में रहता है। स्टार्स के साथ-साथ स्टारकिड्स भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। इनके बड़े होने के साथ ही इनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कयास लगने शुरू हो जाते हैं, और यह कयास ज्यादातर सही भी होते हैं। अधिकतर स्टारकिड्स बॉलीवुड इंडस्ट्री का ही रुख करते हैं। हालांकि, कुछ नामचीन स्टार्स के बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्होंने पर्दे से दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझा है। वहीं, आज इस आर्टिकल में हम आपको स्टारकिड्स के टैलेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें वह भी शामिल हैं, जो बॉलीवुड डेब्यू कर अपनी एक्टिंग स्किल से खुद को साबित कर रहे हैं। हालांकि, एक्टिंग के अलावा इनमें क्या टैलेंट है, आइए जान लेते हैं-
2 of 7
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अमृता सिंह और सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। 'केदारनाथ' हो या 'अतरंगी रे' एक्ट्रेस ने स्क्रिप्ट की डिमांड पर हर तरह के किरदार में खुद को ढाला है। बीते दिनों सारा को फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते देखा गया। सारा एक एक्ट्रेस हैं, यह बात तो हर कोई जानता है। इसके उलट वह शायरी का भी शौक रखती हैं। सारा को समय-समय पर बतौर शायर अपना टैलेंट दिखाते पाया जाता है।
3 of 7
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर भी बैक-टू-बैक फिल्मों से इंडस्ट्री में खुद की जगह बना रही है। जान्हवी जल्द ही सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ अपना साउथ डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, जान्हवी एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन डांसर भी हैं। एक्ट्रेस समय-समय पर पोस्ट के जरिए फैंस को अपने डांस की झलक दिखाती रहती हैं।
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म 'तड़प' में बेहतरीन काम किया। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अहान को उनकी एक्टिंग के लिए सराहा गया। अहान अपनी स्मार्टनेस और मस्कुलर बॉडी से भी लड़कियों को दीवाना बनाए हुए हैं। वहीं, आपको बता दें कि एक्टिंग के अलावा अहान को फोटोग्राफी में भी काफी दिलचस्पी है। रिपोर्ट के अनुसार, वह खुद से बेहद अच्छी तस्वीरें क्लिक कर लेते हैं।
रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। राशा, अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वहीं, राशा सिंगिंग में भी बेहद अच्छी हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से सिंगिंग वीडियो साझा कर हर किसी का दिल जीत लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।