फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Quit Smoking: कभी सिगरेट के लती थे ये बॉलीवुड सितारे, आज धूम्रपान से करते हैं तौबा

Fri, 04 Aug 2023 06:54 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 04 Aug 2023 06:54 PM IST
सार

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जो एक वक्त पर सिगरेट के लती थे। हालांकि, समय के साथ उन्होंने अपनी इस लत पर काबू पा लिया और आज धूम्रपान से तौबा करते हैं। 

विज्ञापन
Indian Celebrities Who Quit Smoking from Ajay Devgn to Saif Ali Khan
इन सितारों ने छोड़ी सिगरेट - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड स्टार्स अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। इन सितारों के हेयरस्टाइल से लेकर फिटनेस ट्रिक तक को लाखों-करोड़ों फैंस फॉलो करते हैं। इसी का नतीजा है कि कोई भी ब्रांड अपने एड के लिए चर्चित चेहरों को चुनता है, जिससे उस प्रोडक्ट की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाए। वहीं, जब यह नामचीन हस्तियां कुछ ऐसा करती हैं, जिससे यूथ को गलत संदेश पहुंचता है, तो इसके लिए इन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है। तंबाकू ब्रांड के एड पर सितारों को कई दफी बुरी तरह ट्रोल किया जा चुका है। हालांकि, आज हम इस आर्टिकल में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कोई एड नहीं किया लेकिन असल जिंदगी में वह सिगरेट के लती थे, जिन्हें आज के समय में चेन स्मोकर भी कहा जाता है। लेकिन, इन सितारों ने आगे चलकर यह समझा कि यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है, जिसके बाद इन्होंने सिगरेट को हमेशा के लिए छोड़ दिया। 

Indian Celebrities Who Quit Smoking from Ajay Devgn to Saif Ali Khan
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का है। यह नाम फैंस के लिए बेशक हैरान करने वाला हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो, एक्टर एक समय पर खूब सिगरेट पिया करते थे। हालांकि, आगे चलकर उन्होंने अपनी इस लत से निजात पा ली। जानकारी तो यह भी है कि सिगरेट छोड़ने में आमिर के बच्चों ने उनकी काफी मदद की थी। 

Indian Celebrities Who Quit Smoking from Ajay Devgn to Saif Ali Khan
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान को भी सिगरेट पीने की लत थी। हालांकि, उन्हें इसका बुरा परिणाम भी भुगतना पड़ा था। खबरों के अनुसार, सैफ को अपनी इस आदत की वजह से हार्ट अटैक से जूझना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने धूम्रपान को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

Akelli Trailer: अकेली का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज, युद्धग्रस्त इराक में जान बचाने की जंग लड़ती दिखीं नुसरत भरूचा

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Celebrities Who Quit Smoking from Ajay Devgn to Saif Ali Khan
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी एक समय पर चेन स्मोकर हुआ करते थे। हालांकि, उन्होंने भी आगे चलकर इसे खराब आदत समझते हुए इसका त्याग कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, विवेक ओबरॉय ने स्मोकिंग की आदत धूम्रपान विरोधी आंदोलन का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद छोड़ दी। 

Jailer: इस पॉपुलर सेलिब्रिटी ने किया रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का रिव्यू, रिलीज से पहले ही फिल्म को बताया हिट

विज्ञापन
Indian Celebrities Who Quit Smoking from Ajay Devgn to Saif Ali Khan
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'सिंघम' यानी अजय देवगन भी एक वक्त पर काफी स्मोक किया करते थे। रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म 'रेड' की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी इस लत पर काबू पाने की पूरी कोशिश की थी। इसी का नतीजा रहा कि अब उनकी धूम्रपान की आदत बेहद कम हो गई है। 

Mohan Death: मदुरै की सड़क पर मृत पाए गए तमिल अभिनेता मोहन, कमल हासन के साथ काम कर पाई थी प्रसिद्धि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed