फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन फिल्मों पर लगा पोस्टर चोरी करने का आरोप, इस फिल्म ने तो दो मूवी के पोस्टर किए कॉपी

Fri, 03 Dec 2021 09:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 03 Dec 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
These films were accused of stealing posters this film copied the posters of two movies
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज की जाती है। इनमें से कई फिल्में किसी अन्य फिल्मों की रीमेक होती है।  इन दिनों ज्यादातर फिल्में साउथ या हॉलीवुड फिल्मों की कहानी पर आधारित होती है। फिल्मों का रीमेक तो आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन कई बार कुछ फिल्मों के पोस्टर को लेकर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है। दरअसल, फिल्मों के पोस्टर सामने आने के बाद कई बार मेकर्स पर इसे चुराने या कॉपी करने का आरोप लगता रहा है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनके पोस्टर पर लग चुका है कॉपी करने का आरोप- 

पीके- क्विम बरेरोज एलबम

साल 2015 में आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, इस फिल्म के पोस्टर पर भी चोरी का आरोप लग चुका है। फिल्म का पोस्टर इंग्लिश सिंगर क्विम बरेरोज के म्यूजिक एलबम कवर से कॉपी किया गया था। पोस्टर में आमिर बिना कपड़ों के रेडियो लिए खड़े नजर आ रहे हैं। 

These films were accused of stealing posters this film copied the posters of two movies
गजनी- द इनक्रेडिबल हल्क - फोटो : सोशल मीडिया

गजनी- द इनक्रेडिबल हल्क

साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान की ही एक और फिल्म गजनी के पोस्टर पर भी चोरी का आरोप लग चुका है। दरअसल, इस फिल्म का पोस्टर हूबहू हॉलीवुड सुपर हीरो फिल्म द इनक्रेडिबल हल्क से मिलता है।

These films were accused of stealing posters this film copied the posters of two movies
बाहुबलीः द बिगिनिंग- ओंग बैक 2- सिमोन ब्रिंच - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबलीः द बिगिनिंग- ओंग बैक 2- सिमोन ब्रिंच

साल 2015 आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबलीः द बिगिनिंग भी अपने पोस्टर को लेकर विवादों रहा था। इस फिल्म के दो पोस्टर हॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किए गए थे। हाथी पर चढ़े प्रभास वाली पोस्टर साल 2008 की फिल्म ओंग बैक 2 से लिया गया था। वहीं पानी में नवजात को हाथ में उठाती हुई शिवगामी वाला पोस्टर हॉलीवुड फिल्म सिमोन ब्रिंच फिल्म से कॉपी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These films were accused of stealing posters this film copied the posters of two movies
थप्पड़- आफ्टर लूसिया - फोटो : सोशल मीडिया

थप्पड़- आफ्टर लूसिया

तापसी पन्नू की साल 2019 में आई फिल्म थप्पड़ का पोस्टर साल 2013 में रिलीज हुई हॉलीवुड ड्रामा फिल्म आफ्टर लूसिया से कॉपी किया गया है।

विज्ञापन
These films were accused of stealing posters this film copied the posters of two movies
रावन- बैटमैन बिगन - फोटो : सोशल मीडिया

रावन- बैटमैन बिगन

शाहरुख खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म रावन का पोस्टर हॉलीवुड फिल्म बैटमैन बिगन से चुराया गया था। गौरतलब है कि बैटमैन एक पॉपुलर सीरीज है जिसके चलते मेकर्स की यह चोरी सबके सामने आ गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed