फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरानी यादें: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, इन सितारों ने पहली बार खरीदी थी ये गाड़ी

Thu, 20 May 2021 07:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 20 May 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
These Five Bollywood Celebs And Their First Car Salman Khan, Amitabh Bachchan, Kajol
सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार

बॉलीवुड के सेलेब्स महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं और सभी स्टार्स के पास सिर्फ एक नहीं बल्कि कई शानदार गाड़ियां कलेक्शन में होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सेलेब्स ने सबसे पहली गाड़ी कौन सी खरीदी होगी। जी हां, जैसे महानायक जो आज महंगी गाड़ी से चलते हैं उन्होंने सबसे पहली गाड़ी कौन सी ली होगी। या सलमान खान और शाहरुख खान ने सबसे पहले कौन सी कार खरीदी होगी। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि बड़े-बड़े स्टार्स ने सबसे पहली कौन सी गाड़ी खरीदी थी। आपको जानकर हैरान होगी कि आज जगुआर और रेंज रोवर से चलने वाले सितारें एक समय में एकदम साधारण गाड़ियों से चला करते थे। सिर्फ यही एक सुपरस्टार ने तो वैन खरीदी थी। जी हां, जिस वैन को स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उसे एक सुपरस्टार ने सबसे पहले खरीदा था और चलाया भी था। तो चलिए आपको बताते हैं इस लिस्ट में किन सितारों का नाम शामिल हैं और उन्होंने सबसे पहले कौन की कार खरीदी थी।

These Five Bollywood Celebs And Their First Car Salman Khan, Amitabh Bachchan, Kajol
अमिताभ बच्चन की पहली कार - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
पांच दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रहे महानायक अमिताभ बच्चन के लिए सभी के अंदर एक अलग सम्मान रहता है। अमिताभ बच्चन कुछ भी कहते या करते हैं लोग उससे काफी प्रभावित होते हैं। अमिताभ बच्चन ने संघर्ष के दिनों से लेकर आसमान की ऊंचाइयों तक खुद को पहुंचते देखा है। आज उनके घर जलसा के आगे एक से बढ़कर एक गाड़ियां खड़ी रहती हैं लेकिन उन्होंने सबसे पहले सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदी थी। ये कार फियाट कार थी।

These Five Bollywood Celebs And Their First Car Salman Khan, Amitabh Bachchan, Kajol
शाहरुख खान की पहली कार - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड में किंगखान के नाम से मशहूर शाहरुख खान, जिनके गैराज में एक से बढ़कर एक गाड़ियां रहती हैं। इतना ही नहीं शाहरुख बुगाटी वेरॉन के मालिक होने वाले एकमात्र भारतीय एक्टर हैं। उन्होंने सबसे पहली गाड़ी मारुति ओमनी खरीदी थी और उसे चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Five Bollywood Celebs And Their First Car Salman Khan, Amitabh Bachchan, Kajol
काजोल की पहली कार - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल
फिल्म डीडीएलजे से लेकर त्रिभंग तक में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकीं अभिनेत्री काजोल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। काजोल ने सबसे पहले मारुति सुजुकी 1000 कार खरीदी थी। साल 2017 में काजोल ने इस कार के साथ एक फोटो भी साझा की थी और लिखा था, 'देखो मुझे क्या मिला, मेरी और मेरे पहले प्यार की तस्वीर।' आज काजोल एसयूवी से चलती हैं।

विज्ञापन
These Five Bollywood Celebs And Their First Car Salman Khan, Amitabh Bachchan, Kajol
सलमान खान की पहली कार - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानि सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार हैं। आज सलमान के कारों के कलेक्शन में रेंज रोवर से लेकर ऑडी तक एक से बढ़कर एक शानदार कारें हैं। लेकिन उनकी सबसे पहली गाड़ी थी हेराल्ड। जो कि सेकेंड हैंड गाड़ी थी और उसे सलमान से पहले दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने चलाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed