फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Conversion: ‘द कन्वर्जन’ से पहले हिंदू-मुस्लिम पर बनी ये फिल्में, किसी में दिखा बेशुमार प्यार तो किसी में लव जिहाद

Wed, 04 May 2022 01:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 04 May 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
These Hindu Muslim Love Story Movies Showed Before The Conversion From Gadar To My Name Is Khan
इन फिल्मों में दिखा हिंदी-मुस्लिम जोड़े में प्यार - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के चलते लंबे समय तक सिनेमाघरों में ताले लगे हुए थे। ऐसे में कई फिल्मों पर असर पड़ा था और उनकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था। इन फिल्मों 'द कन्वर्जन' भी शामिल थी। लव जिहाद पर बनी 'द कन्वर्जन' अब 6 मई  को रिलीज के लिए तैयार है। लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दे को पेश करती इस फिल्म में विंध्या तिवारी, प्रती शुक्ला, रवि भाटिया, अमित बहल जैसे कलाकारों ने काम किया है। इसके अलावा हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी भी फिल्म के एक गाने में दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के में प्यार दिखाया जाता है, लेकिन यह प्यार सिर्फ दिखावा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लव जिहाद के जरिए धर्मांतरण का काम होता है। बॉलीवुड में इससे पहले भी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें लव जिहाद पर बात की गई है तो वहीं ऐसी भी फिल्में हैं जो हिंदू-मुस्लिम में प्यार दिखाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें हिंदू-मुस्लिम जोड़े के बीच एक खूबसूरत प्यार की झलक दिखाई गई है और वहीं कुछ फिल्में ऐसी हैं जो लव जिहाद पर बात करती हैं। 

These Hindu Muslim Love Story Movies Showed Before The Conversion From Gadar To My Name Is Khan
केदारनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

केदारनाथ
अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ (2018) में सुशांत सिंह राजपूत ने एक मुस्लिम लड़के का किरदार निभाया था, जो भक्तों को अपने घोड़े पर केदारनाथ मंदिर के दर्शन कराने ले जाता है। वहीं, सारा अली खान ने एक हिंदू लड़की का किरदार निभाया है। इन दोनों के प्यार को बड़ी ही खूबसूरती से फिल्म में दिखाया गया है। हालांकि लड़की के परिवार वाले नहीं मानते और केदारनाथ त्रासदी के वजह से दोनों अलग हो जाते हैं। यह फिल्म जी 5 पर उबलब्ध है। 
 

These Hindu Muslim Love Story Movies Showed Before The Conversion From Gadar To My Name Is Khan
माई नेम इज खान - फोटो : सोशल मीडिया

माई नेम इज खान
करण जौहर की 2010 में आई फिल्म ‘माई नेम इज खान’ शाहरुख की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख के अभिनय ने खूब वाहवाही बटोरी थी। वहीं, इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के प्यार को बहुत ही प्यारे ढंग से दिखाया गया था।इसके साथ ही मुस्लिम लोगों की तरफ लोगों के रवैये के बारे में भी बात की गई थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Hindu Muslim Love Story Movies Showed Before The Conversion From Gadar To My Name Is Khan
वीर जारा - फोटो : सोशल मीडिया

वीर जारा
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की 2004 में आई फिल्म ‘वीर जारा’ को लोग आज भी पसंद करते हैं। इस फिल्म में हिंदू-मुस्लिम जोड़े के बीच सरहद के पार वाला प्यार दिखाया गया है। फिल्म में अपने प्यार के लिए वीर (शाहरुख) पाकिस्तान तक पहुंच जाता है। यहीं नहीं वह कई सालों तक जेल में रहता है। ये एक ऐसी लव स्टोरी थी, जिसने सबके दिलों को छू लिया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
These Hindu Muslim Love Story Movies Showed Before The Conversion From Gadar To My Name Is Khan
गदर: एक प्रेम कथा - फोटो : सोशल मीडिया

गदर: एक प्रेम कथा
2001 में आई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ सनी देओल की सबसे पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में भी सरहद पार का प्यार दिखाया जाता है, जिसमें लड़की पाकिस्तानी है और लड़की हिंदूस्तानी। अपने प्यार को पाने के लिए वह पाकिस्तान पहुंच जाता है। इस फिल्म को उस समय बहुत पसंद किया गया था। वहीं, अब 'गदर 2' भी आने वाली है। फिल्म में अमीशा पटेल मुख्य भूमिका में थीं। इश फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed