अभय वर्मा और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म मुंज्या रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। फिल्म की कहानी और इसकी कॉमेडी दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है। हालांकि, इससे पहले इस शैली की बनी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला चुकी हैं। आज हम आपको उन हॉरर कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टिकट खिड़की पर जमकर धमाल मचाने में सफल रहीं।
Horror Comedy Movies: इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने जमकर मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर भी साबित हुईं सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत के करियर की सबसे सफल फिल्मों में चंद्रमुखी का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके अलावा ज्योतिका, प्रभु वेदिवेलु और नयनतारा जैसे कलाकार नजर आए थे। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर 60-90 करोड़ के बीच कमाई की थी।
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूल भुलैया एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसे साल 2007 बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। फिल्म में शाइनी आहूजा और विद्या बालन भी मुख्य भूमिकाओं में थे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दक्षिण भारत की 'चंद्रमुखी' का रीमेक थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जमकर धमाल मचाया था। भारत में फिल्म ने 49.10 करोड़ का कलेक्शन किया था।
मूल रूप से तमिल भाषा में बनी कंचना फ्रेंचाइजी की फिल्मों में अभिनेता राघव लॉरेंस मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म के अब तक के सभी भागों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव जल्द ही दर्शकों के लिए कंचना 4 लेकर आ रहे हैं। इस खबर के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी के लाखों दीवाने हैं। फैंस ने इन फिल्मों को खूब प्यार दिया है। साल 2017 में आई गोलमाल अगेन एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाते हुए भारत में 205.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।