Advance Booking: एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों ने जमकर मचाया गदर, लिस्ट में शाहरुख-आमिर की मूवीज भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की पठान उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 543 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला था। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म के पांच लाख 21 हजार टिकट बुक हो चुके थे।
केजीएफ 2 हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। रिलीज के समय इसकी दीवानगी साउथ से लेकर नॉर्थ तक देखने को मिली थी। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म के रिकॉर्डतोड़ टिकट बुक हुए थे। जानकारी के मुताबिक यश स्टारर फिल्म के पांच लाख 15 हजार टिकट एडवांस में ही बुक हो चुके थे।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ही इस फिल्म का भी निर्देशन किया था। 'वॉर' और 'पठान' एक ही स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं। 'वॉर' की रिलीज के समय लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला था। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म के चार लाख पांच हजार टिकट बिक गए थे।
सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग के मामले में प्रभास की बाहुबली पहले पायदान पर है। लोगों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। यही वजह थी कि जब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई तो लोग टिकट खिड़की पर टूट पड़े। जानकारी के मुताबिक रिलीज से पहले ही फिल्म के हिंदी संस्करण के छह लाख 50 हजार टिकट बिक चुके थे।
Suryast: पूरी हुई रिवेंज ड्रामा फिल्म सूर्यास्त की शूटिंग, जबर्दस्त किरदार में दिखेंगी लारा दत्ता और पत्रलेखा