सब्सक्राइब करें

Theatre Flop But OTT Hit Movies: थिएटर में औंधे मुंह गिरीं यह फिल्में, लेकिन ओटीटी पर चला जादू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Jul 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
These Movies Flopped at Box Office but Good Performed on Ott Platform from Thappad to Aligarh Movie
सोन चिड़िया-थप्पड़-कारवां - फोटो : सोशल मीडिया

कोई फिल्म रिलीज के बाद सिनेमाघरों में लगती है। उसे देखने के लिए कितने दर्शक थिएटर में जुटते हैं, इस आधार पर उसकी हिट और फ्लॉप का आंकलन होता है। हालांकि, हाल के दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म भी सिनेमा देखने के लिए एक बड़े विकल्प के रूप में उभरा है। कोरोना महामारी और उसके कारण दुनियाभर में लगे लॉकडाउन के बाद तो दर्शकों का एक बड़ा वर्ग ओटीटी पर ही फिल्में देखना पसंद करता है। यही वजह है कि मेकर्स भी सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद ओटीटी पर भी फिल्में रिलीज कर देते हैं। इसका असर यह होता है कि जो फिल्में सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींच पाने में नाकाम होकर फ्लॉप का तमगा हासिल करती हैं, वह ओटीटी पर शानदार प्रदर्शन कर जाती हैं। ऐसी फिल्मों की लिस्ट काफी बड़ी है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में...

These Movies Flopped at Box Office but Good Performed on Ott Platform from Thappad to Aligarh Movie
अलीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

अलीगढ़ (2015)
यह फिल्म वर्ष 2015 में रिलीज हई थी। यह उन फिल्मों में शामिल है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद ओटीटी के दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म ने सिनेमाघरों में 4.27 करोड़ रुपये कमाए थे। गौरतलब है कि इस फिल्म को आईएमडीबी पर दस में से 7.8 रेटिंग्स मिली हुई है। मनोज वाजपेयी और राजकुमार राव अभिनती इस फिल्म को आप जी5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

These Movies Flopped at Box Office but Good Performed on Ott Platform from Thappad to Aligarh Movie
कारवां - फोटो : सोशल मीडिया

कारवां (2018)
फिल्म 'कारवां' रोड ट्रिप पर आधारित है। इसमें दिवंगत अभिनेता इरफान खान नजर आए थे। फिल्म के जरिए आकर्ष खुराना ने निर्देशक के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत की थी। वर्ष 2018 में आई इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर मात्र 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि इसे 23 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। फिल्म जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो खूब पसंद की गई। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Flopped at Box Office but Good Performed on Ott Platform from Thappad to Aligarh Movie
द ताशकंद फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

द ताशकंद फाइल्स ( 2019)
वर्ष 2019 में रिलीज हुई यह एक थ्रिलर फिल्म है, जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत को उजागर करने की कोशिश करती है। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इसका निर्देशन किया था। चार करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर केवल 20 करोड़ रुपये ही कमाए थे। मगर ओटीटी पर रिलीज होने के बाद इस फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
These Movies Flopped at Box Office but Good Performed on Ott Platform from Thappad to Aligarh Movie
सोन चिड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

सोन चिड़िया (2019)
फिल्म 'सोन चिड़िया' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो दर्शकों ने इसे खास पसंद नहीं किया था। अभिषेक चौबे ने इसका निर्देशन किया था। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में डकैत का किरदार निभाया था। उनके अलावा भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी और आशुतोष राणा इस फिल्म में नजर आए। मगर, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 10.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मगर, ओटीटी पर इसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed