सब्सक्राइब करें

Bold Movies: इन फिल्मों में पार हुईं बोल्डनेस की सारी हदें, सेंसर बोर्ड के बैन के बाद भी यूट्यूब पर हैं उपलब्ध

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 25 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
These Movies from bandit queen to fire sins are Banned Due to Bold Scenes But Now Available on Youtube
सेंसर बोर्ड द्वारा बैन की गईं बोल्ड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अलग-अलग जॉनर पर फिल्में बनाई जाती हैं, लेकिन कई बार इनके कंटेंट को लेकर बवाल हो जाता है। इसलिए फिल्म को थिएटर में रिलीज करने से पहले सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलना बहुत जरूरी है। ऐसी कई फिल्में है, जिनमें बोल्ड सीन्स की भरमार है और उन्हें सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया। लेकिन इसके बाद भी ये फिल्में यूट्यूब पर उपलब्ध हैं, जिन्हें आसानी से देखा जा सकता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
These Movies from bandit queen to fire sins are Banned Due to Bold Scenes But Now Available on Youtube
अनफ्रीडम - फोटो : सोशल मीडिया

अनफ्रीडम
यह फिल्म दो लड़कियों के संबंधों पर आधारित है, जिसमें बोल्ड सीन्स ने हदें पार कर दी हैं और आप इसे परिवार के बीच बैठकर नहीं सकते। ऐसे में सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। राज अमित कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई, लेकिन इसे आसानी से यूट्यूब पर देखा जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies from bandit queen to fire sins are Banned Due to Bold Scenes But Now Available on Youtube
सिन्स - फोटो : सोशल मीडिया

सिन्स
इस फिल्म की कहानी एक पादरी और लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित थी, जिसमें बोल्ड सीन्स की भरमार है। फिल्म में जरूरत से ज्यादा अश्लीलता परोसने की वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे बैन कर दिया था। हालांकि यह यूट्यूब पर देखी जा सकती हैं।

These Movies from bandit queen to fire sins are Banned Due to Bold Scenes But Now Available on Youtube
बैंडिट क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया

बैंडिट क्वीन
यह फिल्म फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। इसमें ऐसी महिला की कहानी को दिखाया गया है, जिसकी कई लोगों ने आबरू लूटी थी और इस घटना के बाद वह डकैत बन गई थी। फिल्म में आपत्तिजनक सीन्स के साथ ही गाली गलौच भी है। ऐसे में इसे सेंसर बोर्ड ने बैन किया था, जो अब यूट्यूब पर देखा जा सकती है।

विज्ञापन
These Movies from bandit queen to fire sins are Banned Due to Bold Scenes But Now Available on Youtube
द पेंटेड हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

द पेंटेड हाउस
'द पेंटेड हाउस' की कहानी एक बूढ़े व्यक्ति और जवान लड़की के संबंधों पर आधारित है। इसके कंटेंट पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी और इसी के चलते फिल्म को बैन कर दिया गया था। यह फिल्म 2015 में बनकर तैयार हुई थी, जो रिलीज नहीं हो पाई और यूट्यूब पर आसानी से मिल जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed