फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother Life Based Movies: मां के संघर्ष को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में, जानिए कौन से ओटीटी पर हैं मौजूद

Thu, 17 Nov 2022 09:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 09:37 PM IST
विज्ञापन
These Movies Story Shown Struggle Of the Mother From Salaam Venky to Secret Superstar watch on ott
मां और संतान के प्रेम पर आधारित फिल्में - फोटो : insta

अभिनेत्री काजोल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं लेकिन जब से उन्होंने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है, तब से वह बहुत ही सोच समझकर किरदार चुन रही हैं। इस समय एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म 'सलाम वेंकी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसकी कहानी दर्शकों के दिल की छू गई। अपने बीमार बेटे के लिए इस फिल्म मजबूती के खड़ी एक मां के संघर्ष को बखूबी दिखाया गया है। यह फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें एक मां की जिंदगी और अपने बच्चे के लिए मजबूती से खड़े रहने की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्में आप ओटीटी पर देख सकते हैं।

These Movies Story Shown Struggle Of the Mother From Salaam Venky to Secret Superstar watch on ott
विद्या बालन- पा - फोटो : Social media

पा (2009)
आर बाल्की की फिल्म 'पा' में एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को दिखाया गया था, और इस किरदार में अमिताभ बच्चन नजर आए थे। वहीं विद्या बालन ने मां का किरदार अदा किया था, जो अपने ही पति से अपने बच्चे की एक्सिस्टेंस को छुपाती है क्योंकि उस समय उसके पिता यानी अभिषेक बच्चन को बच्चा नहीं चाहिए था। फिल्म की स्टार कास्ट जितनी आश्चर्य चकित करने वाली है, वहीं यह फिल्म मां के साथ पिता के संघर्ष और बच्चे के साथ बॉन्ड को भी दिखाती है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म  जस्ट वॉच पर मौजूद है।

These Movies Story Shown Struggle Of the Mother From Salaam Venky to Secret Superstar watch on ott
निल बटे सन्नाटा - फोटो : सोशल मीडिया

निल बटे सन्नाटा (2015)
इस फिल्म में अभिनेत्री स्वरा भास्कर के लीड रोल में नजर आईं थीं। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में हंसते हंसाते एक बहुत ही मजबूत संदेश को लोगों के सामने लाया गया था। इसी के साथ में एक मां की जिंदगी और संघर्ष को बखूबी दिखाया गया था जो घरेलू नौकरानी का काम करके अपनी बेटी को पढ़ा लिखाकर सशक्त और मजबूत बनाना चाहती है। फिल्म में स्वरा सिंगल मदर का कैरेक्टर प्ले किया था जो एक सुस्त युवा लड़की की मां है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Story Shown Struggle Of the Mother From Salaam Venky to Secret Superstar watch on ott
'मॉम' फिल्म

मॉम (2017)
फिल्म 'मॉम' में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका अदा की थी। यह फिल्म न सिर्फ मां के संघर्ष को दिखाती है बल्कि सौतेली मां के लिए समाज में व्याप्त मिथ्याओं को तोड़ती है। फिल्म में एक बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए मां मजबूत प्यार का एक रूप दिखाती है। फिल्म में फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जिसके साथ उसके स्कूल के ही कुछ लड़के उसके साथ गैंगरेप करते हैं। फिर उनकी सौतेली मां (श्रीदेवी) उनको सबक सिखाने के लिए एक जासूस की मदद लेती है। प्यार और इमोशन से भरी हुई यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed