मल्टीस्टारर फिल्म 'ऊंचाई' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दोस्ती पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई यह फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Uunchai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' की मजबूत पकड़ बरकरार, सातवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी स्टारर इस फिल्म को ओपनिंग डे से ही लोगों का साथ मिल रहा है। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 1.81 करोड़ रहा। वहीं, दूसरे दिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 3.64 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को इस फिल्म ने 4.71 करोड़ का बिजनेस किया।
Vicky Kaushal-Sara Ali Khan: लक्ष्मण उतेकर की फिल्म से लीक हुईं सारा-विक्की की तस्वीरें, दिखा अनदेखा अंदाज
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऊंचाई' मंडे टेस्ट में भी कामयाब रही। फिल्म ने ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई कर साबित कर दिया कि कंटेंट ही असली किंग होता है। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 1.88 करोड़ रहा। इसके अगले दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म ने 1.66 करोड़ का कलेक्शन किया। इस बीच फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
Indian Idol: विवादों में घिरा 'इंडियन आइडल' शो, आशिकी फिल्म की हिरोइन ने लगाया सीन काटने का आरोप
Drishyam 2: रिलीज से पहले 'लीक' हुआ 'दृश्यम 2' का यह वीडियो, क्या आपने देखा?