फिल्में अपने कंटेंट और स्टारकास्ट के चलते सफलता-विफलता की कहानी लिखती हैं। कुछ फिल्मों की कहानी से तो दर्शक पूरी तरह जुड़ जाते हैं। ऐसा अक्सर लव स्टोरी पर आधारित फिल्मों के मामले में होता है। मगर, कुछ फिल्मों के शीर्षक भी इंसान की रियल लाइफ से रिलेट करते हैं। ऐसी तमाम फिल्में हैं, जिनके टाइटल इतने मजेदार हैं कि जिंदगी के किसी न किसी मौके पर वह डायलॉग का काम कर जाते हैं। कभी-कभी तो सिर्फ फिल्म के एक टाइटल के जरिए पूरी स्थिति को बयां किया जा सकता है। यकीन नहीं हो रहा? तो एक बार इन फिल्मों के शीर्षक पर नजर डाल लीजिए...
Bollywood Films: खूब मजेदार हैं इन फिल्मों के टाइटल, रियल लाइफ से होते हैं रिलेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'एक से मेरा क्या होगा'
ऑफिस हो या घर जब मिठाई बंट रही हो और सबको एक-एक पीस मिले। ऐसे में अक्सर मिठाई के शौकीनों के मुंह से निकल ही जाता है, 'एक से मेरा क्या होगा'।
'औलाद के दुश्मन'
मां-बाप हमेशा अपनी संतान की भलाई के बारे में ही सोचते हैं। इसके लिए जरूरत पड़ने पर बच्चों की डांट-फटकार भी खूब लगाते हैं। कई बार बिना जरूरत के गैजेट्स चलाने, पढ़ाई पर फोकस न करने पर जब माता-पिता टोकाटाकी करते हैं तो बच्चे अक्सर मजाक में फिल्म 'औलाद के दुश्मन' का नाम जुबां पर ले ही आते हैं।
'हम दिल दे चुके सनम'
घरवाले कोई अच्छा रिश्ता लेकर आएं और अरेंज मैरिज करने के लिए रजामंदी पूछें। ऐसे में पहले से रिलेशनशिप में रह रहे लोगों को परिवार के सामने अपने मन की बात रखने के लिए इस फिल्म का नाम लेने से उम्दा तरीका शायद ही मिले। 'हम दिल दे चुके सनम'
'ऐसी भी क्या जल्दी है'
कुछ रिलेशनशिप बहुत कम वक्त तक ही टिक पाते हैं। कभी समझ की कमी तो कभी धोखा मिलने की वजह से इनका अंत जल्दी होता है। ऐसे में एक साथी जब रिश्ता खत्म कर आगे बढ़ने की बात करता है तो दूसरा अक्सर यही सोचता रह जाता है- 'ऐसी भी क्या जल्दी है'