फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: राजनीति में ज्यादा समय तक नहीं टिक सके ये सितारे, लिस्ट में गोविंदा से लेकर बिग बी तक के नाम

Sun, 27 Aug 2023 01:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 27 Aug 2023 01:33 PM IST
विज्ञापन
These Star quits Politics Gadar 2 Sunny Deol Govinda Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Shekhar Suman
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दोनों अपनी फिल्म गदर 2 की कामयाबी का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक या फिल्म 438 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। गदर की कामयाबी के बीच हाल ही में सनी देओल ने ऐलान किया कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह पहला मौका नहीं है जब किसी अभिनेता ने राजनीति से किनारा किया है। इससे पहले भी कई स्टार्स पॉलिटिक्स मैं किस्मत आजमा कर वापस मनोरंजन की दुनिया में लौट चुके हैं।


Gadar 2: 'फिल्म को गंभीरता से न लें', गदर 2 को लेकर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने वालों पर बरसे सनी देओल

These Star quits Politics Gadar 2 Sunny Deol Govinda Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Shekhar Suman
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा

गोविंदा की गिनती बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। 90 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्हें दर्शक आज भी टीवी पर देखना पसंद करते हैं। साल 2004 में उन्होंने मुंबई से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी और सांसद भी बने थे, लेकिन इसके कुछ ही साल बाद उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया था।

These Star quits Politics Gadar 2 Sunny Deol Govinda Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Shekhar Suman
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों की लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम जरूर शामिल किया जाता है। अमिताभ ने लंबे समय से अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया है। हालांकि, वह राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। साल 1984 में वह कांग्रेस की टिकट पर सांसद भी बने थे, लेकिन इसके कुछ साल के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और दोबारा मनोरंजन की दुनिया में लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Star quits Politics Gadar 2 Sunny Deol Govinda Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Shekhar Suman
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार माना जाता है। 70 के दशक में उनकी गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती थी। हालांकि, अमिताभ का दौर आते ही उनके करियर का ग्राफ नीचे चला आया। इसके बाद फिल्मों में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर उन्होंने राजनीति में कदम रखने का फैसला किया। 90 के दशक में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद वह सांसद भी बने। हालांकि, धीरे-धीरे उनका राजनीति से मोह भंग होने लगा और आगे चलकर उन्होंने पॉलिटिक्स को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
These Star quits Politics Gadar 2 Sunny Deol Govinda Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Shekhar Suman
शेखर सुमन - फोटो : Social media
शेखर सुमन

शेखर सुमन टीवी जगत का जाना पहचाना नाम है। वाकई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। शेखर अपने कॉमेडी के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। एक्टिंग में सफलता पाने के बाद उन्होंने राजनीति की ओर अपना रुख किया था लेकिन उन्हें भी पॉलिटिक्स ज्यादा समय तक क्लास नहीं आई। शेखर ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव जीतने में नाकाम रहे थे।
Vijay Sharma: अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की ज्यूरी में शामिल हुई थीं विजय शर्मा, चौथी बार मिला था मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed