फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Negative Role: गैंगस्टर के रोल में खूब छाए ये सितारे, ओटीटी पर खींची अभिनय की नई लकीर

Thu, 21 Sep 2023 08:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Sep 2023 08:46 AM IST
विज्ञापन
These Stars Are Very Popular Role of Mafia Gangster on OTT Saurabh Sachdeva Pankaj Tripathi Abhishek Banerjee
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में नेगेटिव किरदारों के जरिए तमाम सितारों ने दर्शकों के दिल-दिमाग पर बड़ी छाप छोड़ी है। प्राण से लेकर अमजद खान, अमरीश पुरी, कादर खान तक तमाम सितारे खलनायक के रोल में खूब जमे। अब ओटीटी का जमाना है। मंच चाहें जो भी हो, जहां नायक है तो खलनायक की जगह भी उतनी महत्वपूर्ण है। ओटीटी की दुनिया में कई सितारे नेगेटिव रोल करके वाहवाही लूट रहे हैं। खासकर गैंगस्टर और माफिया के किरदारों को इन्होंने इस शानदार अंदाज में अदा किया है कि हर तरफ इनके अभिनय के चर्चे हैं...

These Stars Are Very Popular Role of Mafia Gangster on OTT Saurabh Sachdeva Pankaj Tripathi Abhishek Banerjee
सौरभ सचदेवा-अविनाश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

सौरभ सचदेवा-अविनाश तिवारी
फिलहाल 'बंबई मेरी जान' में हाजी बने सौरभ सचदेवा और दारा कादरी के रोल में अविनाश तिवारी खूब पसंद किए गए हैं। दोनों ने ही गैंगस्टर की भूमिका बहुत शानदार तरीके से अदा की है। दस एपिसोड वाली इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

These Stars Are Very Popular Role of Mafia Gangster on OTT Saurabh Sachdeva Pankaj Tripathi Abhishek Banerjee
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी
मिर्जापुर वेब सीरीज तो देखी होगी! इसके दोनों सीजन में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया बनकर खूब छाए हैं। मिर्जापुर में गैंगस्टर की भूमिका उन्होंने शानदार तरीके से अदा की। मिर्जापुर में ही अपने अभिनय से अली फजल ने भी खूब जादू चलाया।
Shah Rukh Khan: गुड्डू धनोआ का बड़ा खुलासा, दीवाना के लिए शाहरुख ने कर दिया था इनकार, फिर ऐसे हुए राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
These Stars Are Very Popular Role of Mafia Gangster on OTT Saurabh Sachdeva Pankaj Tripathi Abhishek Banerjee
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बनर्जी
निर्देशक और एक्टर अभिषेक बनर्जी को हथौड़ा त्यागी के नाम से जाना जाता है। दर्शकों के बीच यह नाम उनके अभिनय का कमाल है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने के बाद भी अभिषेक को वो पहचान नहीं मिली जो पाताल लोक के हथौड़ा त्यागी ने दिलाई।
Prakash Raj: सनातन धर्म पर टिप्पणी के बाद प्रकाश राज को मिली जान से मारने धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

विज्ञापन
These Stars Are Very Popular Role of Mafia Gangster on OTT Saurabh Sachdeva Pankaj Tripathi Abhishek Banerjee
अभिमन्यु सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भौकाल 
यह एमएक्स प्लेयर की सबसे पॉपुलर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में से एक है। इसमें मोहित रैना नजर आए थे। इस वेब सीरीज की कहानी यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे नवनीच सिकेरा पर आधारित बताई जाती है। इस वेब सीरीज में कहानी मुजफ्फरपुर से शुरू होती है। 'भौकाल' वेब सीरीज के दो सीजन आए और दोनों ही ब्लॉकबस्टर रहे। इसमें मोहित रैना के अलावा अभिमन्यु सिंह और सिद्धांत कपूर नजर आए थे। इसमें अभिमन्यु सिंह शौकीन के रोल में खूब जमे।
Jawan: जवान के निर्देशक एटली से हुआ नयनतारा का मनमुटाव, वजह बनीं दीपिका पादुकोण?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed