तकनीक के इस युग में सोशल मीडिया बहुत बड़ा मंच बनकर उभरा है। लोग एक-दूसरे से जुड़े रहने और संवाद के लिए इस माध्यम का इस्तेमाल करते हैं। मगर, इसके साथ-साथ लोकप्रियता दिलाने में भी यह मंच खूब कारगर साबित हो रहा है। फिल्मी जगत के तमाम सितारे इस प्लेटफॉर्म पर हैं, जिनके फॉलोअर्स लाखों और करोड़ों में हैं। वे अपनी फिल्मों और किरदारों से जुड़ी जानकारी फैंस से साझा करते दिखते हैं। मगर, कुछ हस्तियां ऐसी हैं, जो न तो अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं, न किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही सुर्खियों में छाए रहते हैं...
Social Media Stars: न कोई फिल्म, न ही अभिनय के उस्ताद, लेकिन सोशल मीडिया पर रहता है इनका भौकाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरी
इस मामले में इन दिनों सबसे पहला नाम आता है ओरी का। ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का हिस्सा बने हैं। शो में उनकी एंट्री वाइल्ड कार्ड से हुई है। ओरी बिग बॉस में आने से पहले से ही सोशल मीडिया पर खूब छाए रहते हैं। अक्सर उन्हें स्टार्स के साथ पार्टी करते देखा जाता है। स्टारकिड्स के वे चहेते हैं।
उर्फी जावेद
उर्फी जावेद भी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उर्फी किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और जो फिल्में उन्होंने की हैं, उनमें भी कोई बहुत कारगर किरदार अदा नहीं किए। लेकिन, लाइमलाइट में रहना उन्हें बखूबी आता है। मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस के चलते खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अपने कपड़ों के साथ रोज नए प्रयोग करने वाली उर्फी सोशल मीडिया पर बड़ा नाम बन चुकी हैं।
Salaar: आदिपुरुष के बाद सालार का भी उड़ रहा मजाक, सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रेलर के डायलॉग को बताया 'क्रिंज'
राखी सावंत
राखी सावंत अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों में उन्होंने कुछ छोटे रोल भी किए हैं और वे बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। राखी भी अपनी टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन दिनों राखी के खबरों में बने रहने की एक वजह उनकी निजी जिंदगी भी है। राखी सावंत का अपने पति आदिल दुर्रानी से कानूनी विवाद चल रहा है।
Shalini Pandey: शालिनी ने कबीर सिंह पर की बात, बताया- अर्जुन रेड्डी से कैसे अलग था कियारा आडवाणी का किरदार
पूनम पांडे
पूनम पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से अक्सर छाई रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 12 लाख फॉलोअर्स हैं।
Giorgia Andriani: मलाइका के बाद अरबाज ने छोड़ा 20 वर्ष छोटी गर्लफ्रेंड का हाथ, ब्रेकअप की हुई पुष्टि