{"_id":"6421d09bdb33334f4e07a01e","slug":"these-stars-marriage-brokeup-within-a-year-from-mandana-karimi-to-manisha-koirala-2023-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Unsuccessful Marriage: साल भर भी नहीं चल पाई इन सितारों की शादी, ये एक्ट्रेस रहीं घरेलू हिंसा की शिकार!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs Unsuccessful Marriage: साल भर भी नहीं चल पाई इन सितारों की शादी, ये एक्ट्रेस रहीं घरेलू हिंसा की शिकार!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:20 PM IST
सार
हिंदी सिनेमा के सितारे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इस जगत में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने बड़े धूमधाम शादी रचाई, लेकिन इनका रिश्ता साल भर भी नहीं चल पाया।
विज्ञापन
1 of 6
साल भर भी नहीं चल पाई इन सितारों की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सितारे अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी से भी फैंस को प्रेरित करते देखे जाते हैं। फैंस, हिंदी सिनेमा के अपने पसंदीदा सितारों की फिटनेस, हेयर स्टाइल, फैशन सेंस से लेकर सभी चीजों को बड़ी ही बारीकी से फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं स्टार्स की शानदार शादियां भी लंबे समय तक सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं, मनोरंजन जगत में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अच्छा-खासा पैसा खर्च कर शादी के बंधन में बंधे, लेकिन इनका रिश्ता साल भर भी नहीं टिक पाया। किसी ने 10 महीने तो किसी ने साल भर में पहले पार्टनर से अपनी राहें अलग कर लीं। इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, आइए जान लेते हैं-
2 of 6
मंदाना करीमी-गौरव गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस मंदाना करीमी, बिजनेसमैन गौवर गुप्ता के साथ 25 जनवरी 2017 को शादी के बंधन में बंधी थीं। हालांकि, शादी के 6 महीने बाद ही मंदाना ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करा दी। रिपोर्ट्स की मानें तो, मंदाना के ससुरालवाले उनके ग्लैमर की दुनिया की चमक-धमक को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। इसी वजह से उन्हें ससुराल में खूब प्रताड़ित किया जाता था।
3 of 6
मल्लिका शेरावत-करण सिंह गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
यूं तो मल्लिका शेरावत ने अपनी शादी को लेकर आज तक चुप्पी साधी हुई है। लेकिन उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुई थीं, जिनमें वह पायलट रहे बॉयफ्रेंड करण सिंह गिल के साथ देखी गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो मल्लिका ने करण से शादी की थी, लेकिन सालभर के अंदर ही मन-मुटाव के बाद दोनों ने अपनी राहों को जुदा कर लिया।
बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने गर्लफ्रेंड और सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से नवंबर 2014 में ग्रैंड शादी की थी। इसके बाद पुलकित के एक एक्ट्रेस संग अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। वहीं, जोड़े ने साल भर के अंदर ही अलग होने का फैसला कर लिया।
छोटे पर्दे से लेकर बड़ पर्दे तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके सितारे करण सिंह ग्रोवर ने 2 दिसंबर, 2008 को गर्लफ्रेंड श्रद्धा निगम से पहली शादी रचाई थी। हालांकि, यह रिश्ता सिर्फ 10 महीने ही चल पाया। फिर एक्टर 9 अप्रैल, 2012 को जेनिफर विंगेट के साथ शादी के बंधन में बंधे लेकिन करण ने दो साल के अंदर ही जेनिफर को भी तलाक दे दिया। करण सिंह ने तीसरी शादी 20 अप्रैल, 2016 को बिपाशा बसु से रचाई, दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। जोड़े की एक बेटी भी है, जिसका नाम 'देवी' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।