एक अभिनेता की जिंदगी देखने में भले ही आसान लगती हो, लेकिन असल जीवन में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता। सितारों को इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए अभिनय के साथ अपने शरीर पर भी पूरा ध्यान देना होता है। कई बार किरदारों के हिसाब से उन्हें अपने शरीर को ढालना पड़ता है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए चीनी का सेवन बंद कर दिया था।
Bollywood Stars: कार्तिक आर्यन से लेकर शाहिद कपूर तक, फिल्मों के लिए इन सितारों ने छोड़ा चीनी का सेवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने जमकर मेहतन की है, जो पर्दे पर भी साफ झलकती है। फिल्म में उन्होंने पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। इसके लिए अभिनेता ने एक सख्त फिटनेस डाइट का पालन किया था। फिल्म के लिए उन्होंने 20 किलोग्राम वजन कम किया था और चीनी को पूरी तरह से छोड़ दिया था।
ऋतिक रोशन अपने किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं। इसके लिए वे जमकर मेहनत भी करते हैं। 'फाइटर' में पैटी की भूमिका के लिए अभिनेता ने 14 महीने के कठोर उच्च-प्रोटीन आहार का सेवन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए उन्होंने कथित रूप से चीनी का सेवन करना छोड़ दिया था।
अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरीर को फिट रखने के लिए जॉन ने लंबे समय से चीनी का सेवन नहीं किया है।
'पद्मावत' में शाहिद कपूर के किरदार को काफी पसंद किया था। इस फिल्म में वे अपनी बॉडी का प्रदर्शन करते हुए भी नजर आए थे। फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने सख्त आहार और कसरत का पालन किया था, जिससे उन्हें अपने 8-पैक एब्स प्रदर्शित करने में मदद मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अपनी भूमिका निभाने के लिए अभिनेता ने शूटिंग से कुछ सप्ताह पहले चीनी और नमक भी छोड़ दिया था।