{"_id":"64a6acea2cb873660a0cacee","slug":"these-stars-wore-very-expensive-costume-in-movies-from-shahrukh-khan-to-sushant-singh-rajput-2023-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Outfit: इन फिल्मों में स्टार्स के आउटफिट पर खर्च हुए करोड़ों, लिस्ट में संजय लीला भंसाली दो मूवी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs Outfit: इन फिल्मों में स्टार्स के आउटफिट पर खर्च हुए करोड़ों, लिस्ट में संजय लीला भंसाली दो मूवी शामिल
आज के समय में हर एक फिल्ममेकर अपनी मूवी को बेहतरीन बनाने में मेहनत के साथ-साथ भरपूर लागत लगा रहा है। हर एक बारीकी को बेहतर बनाने में करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। इतना ही नहीं अब सितारे भी एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज कर रहे हैं, जितने में एक साधारण फिल्म बनकर तैयार हो सकती है। एक सफल फिल्म के लिए अच्छी स्क्रिप्ट, शानदार गाने, बेहतरीन अदाकारी, कोरियोग्राफी और स्क्रीनप्ले की आवश्यक्ता होती है। वहीं, सितारों को उनके किरदार में बेस्ट दिखाने के लिए आजकल उनके कपड़ों पर भी मोटी रकम खर्ची जा रही है। जी हां, बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिसमें स्टार्स को काफी महंगे कॉस्ट्यूम पहनाए गए। वहीं, जब इसकी लागत सामने आई तो हर कोई दंग रह गया। आइए इन फिल्मों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 7
शाहरुख खान-रावण
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2011 की फिल्म 'रावण' में शाहरुख खान लीड रोल में थे। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुभव सिन्हा ने किया था। फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये था। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म थी, जिसमें शाहरुख खान रोबोटिक सूट पहने खूब जंचे थे। रिपोर्ट की मानें तो, शाहरुख के इन कॉस्ट्यूम को डिजाइन करने में काफी मेहनत और लागत लगी थी। जानकारी के अनुसार, किंग खान के जरिए पहने गए रोबोटिक सूट की कीमत तकरीबन 4.5 करोड़ रुपए थी। इसे मनीष मल्होत्रा, नरेश रोहित, अनाइता श्रॉफ और रॉबर्ट लीवर ने मिलकर डिजाइन किया था।
3 of 7
रोबोट-रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के 'थलाइवा' रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। मूवी में रजनीकांत का डबल रोल था। फिल्म का वीएफएक्स और कॉस्ट्यूम दोनों काफी हिट रहे थे। रिपोर्ट की मानें तो, रजनीकांत ने मूवी में तीन करोड़ रुपये के कॉस्ट्यूम पहने थे।
ऐतिहासिक रोमांटिक फिल्म 'जोधा अकबर' में ऐश्वर्या राय जोधा के किरदार में नजर आई थीं। आशुतोष गोवारीकर की इस फिल्म में ऐश्वर्या को एक रानी की तरह दिखाया गया था। यही कारण रहा कि उनके कपड़ों पर लाखों रुपये खर्च किए गए। ऐश्वर्या राय के हर कॉस्ट्यूम की कीमत तकरीबन दो लाख रुपये थे। इसे नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। इन कपड़ों पर हैवी एंब्रॉयडरी थी। इतना ही नहीं मूवी में अकबर के किरदार में नजर आए ऋतिक रोशन ने भी लगभग 12 लाख रुपये के आउटफिट पहने थे।
देवदास-ऐश्वर्या राय-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की चर्चित और सक्सेसफुल फिल्म 'देवदास' में शाहरुख खान और ऐश्वर्या की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस बिग बजट मूवी में बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली थी। इसके स्टारकास्ट की पोशाक 1930-1940 के दौर की थी, जिसे चार डिजाइनर्स नीता लुल्ला, संदीप खोसला, अबु जानी और रेजा शरीफी ने मिलकर डिजाइन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।