{"_id":"5ab503794f1c1b690e8b6274","slug":"these-ten-bollywood-stars-more-popular-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 10 बॉलीवुड स्टार्स हैं सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पॉपुलर, लिस्ट में यह फ्लॉप एक्ट्रेस भी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये 10 बॉलीवुड स्टार्स हैं सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पॉपुलर, लिस्ट में यह फ्लॉप एक्ट्रेस भी शामिल
Sat, 24 Mar 2018 05:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बदलते वक्त के साथ बॉलीवुड स्टार्स की पॉपुलैरिटी का पैमाना भी बदल रहा है। मतलब साफ है कि स्टार्स अपने फैंस से किसी ना किसी तरीके से जुड़े रहना चाहते हैं। ये हैं वो दस स्टार्स जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। अब एक्टर्स अपनी अपकमिंग फिल्म की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर करने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं इन दस स्टार्स के बारे में...
शाहरुख खान
2 of 11
shahrukh khan
इस कड़ी में सबसे पहला नाम 'बॉलीवुड के बादशाह' शाहरुख खान का आता है। शाहरुख अपने आप में खुद एक बहुत बड़े ब्रांड हैं। क्योंकि उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि दुनियाभर में किंग खान के चाहने वाले हैं। शाहरुख को दुनिया का दूसरा सबसे अमीर एक्टर माना जाता है। उन्होंने कमाई के मामले में हॉलीवुड के दो सुपरस्टार टॉम क्रूज और जॉनी डेप को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए हैं।
सलमान खान
3 of 11
salman khan
'बॉलीवुड का टाइगर' सलमान खान की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। बता दें कि दबंग खान अपनी अपकंमिग तीन फिल्म रेस 3, दंबग 3 और भारत को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान खान पॉपुलर शो बिग बॉस के सात सीजन भी होस्ट कर चुके हैं। हाल ही में आई सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सलमान का भी डंका बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
4 of 11
amitabh bachchan
बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी के बारे में जितना कहो उतना ही कम है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अमिताभ की पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है। अमिताभ अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने परिवारिक जीवन को अपने फैंस के साथ शेयर करते भी नजर आते हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
5 of 11
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान खुद बनाई है। प्रियंका आज बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार हैं। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी प्रियंका का कोई जवाब नहीं है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर प्रियंका की तूती बोलती है। प्रियंका ने अपने बॉलीवुड करियर में कई हिट फिल्में दी है। प्रियंका के पॉपुलर होने की एक वजह यह भी है कि उन्हें 2010 में यूनिसेफ संगठन का गुडविल एंबेसडर भी बनाया गया था। उन्होंने इस संगठन के लिए दस साल तक काम किया। इसके साथ ही प्रियंका शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला अधिकारों के लिए भी अपनी आवाज बुलंद करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।