फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 3 बहनों का है बॉलीवुड पर राज, बेटे की चाह में अंधा था पिता, आज गर्व से ऊंचा है सिर

Sat, 26 May 2018 01:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
these three popular sister is on top in bollywood see pictures
Mohan Sisters

भारत जैसे विशाल देश में आज भी कई शहरों और गावों में लड़कियों का जन्म लेना अभिशाप माना जाता है। ऐसे में लोगों को जरुरत होती है घर के वंश को आगे बढ़ाने वाले बेटे की। ऐसी दकियानूसी सोच में पिसीं ये चार पॉपुलर बहने जो आज बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। तो आइए जानते हैं इन चार बहनों के बारे में...

these three popular sister is on top in bollywood see pictures
Mohan Family

बात कर रहें बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और उनकी तीन बहने शक्ति, मुक्ति और कीर्ति की। इनके पिता ने हमेशा लड़के की चाह रखी। ऐसे में इन चारों बहनों ने कभी अपने पिता का सिर नीचे नहीं होने दिया और बेटों से बढ़कर इतना नाम कमाया कि आज इनके पिता का सिर गर्व से ऊंचा है। 

नीति मोहन

these three popular sister is on top in bollywood see pictures
Neeti Mohan

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे नीति मोहन की जो बॉलीवुड में एक से एक हिट सॉन्ग गा चुकी हैं। नीति ने मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में भी अपनी आवाज दी है। बता दें कि यह चारों बहने देश की राजधानी दिल्ली की हैं। नीति चारों बहनों में सबसे बड़ी हैं। वह इस वक्त 38 साल की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति मोहन

these three popular sister is on top in bollywood see pictures
Shakti Mohan

इसके बाद बात करते हैं शक्ति मोहन की। शक्ति की उम्र 32 साल है और वह बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। शक्ति आज बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने फिल्म राउडी राठौर में एक आइटम नंबर में गजब का डांस किया है। दरअसल, शक्ति डांस इंडिया डांस सीजन टू की विनर रह चुकी हैं। 

विज्ञापन

मुक्ति मोहन

these three popular sister is on top in bollywood see pictures
Mukti Mohan

ऐसे में शक्ति के पीछे-पीछे उनकी 30 वर्षीय छोटी बहन मुक्ति ने भी मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुक्ति एक कंटेम्परी डांसर हैं और वह जरा नचके दिखा, झलक दिखला जा सीजन 6, कॉमेडी सर्कस का जादू, नच बलिए सीजन 7, फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 जैसे रियलिटी शो में भाग ले चुकी हैं। इतना ही नहीं मुक्ति ने एक डांस अकेडमी भी खोली हुई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed