{"_id":"58ee0a3a4f1c1b6137cf752d","slug":"this-actor-takes-a-jibe-on-sharukh-khan-says-he-promotes-racism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख पर साधा निशाना, कहा- गोरेपन को देते है बढ़ावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख पर साधा निशाना, कहा- गोरेपन को देते है बढ़ावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार अभय देओल ने रंगभेद को लेकर किए अपने तीखे पोस्ट में कई बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधा है। अभय देओल ने इस फेहरिस्त में बॉलीवुड के किंग खान को भी नहीं छोड़ा।
शाहरुख के बारे में फेसबुक पर लिखने के बाद अभय ने कहा कि किसी भी बड़े कलाकार के बारे में कुछ कहने के लिए बेहद साहस की जरुरत है। दिख रहा है कि अभय के अंदर वो साहस आ गया है।
अपने विचारों को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ने फेयरनेस विज्ञापनों में अभिनय करने वाले शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, विद्या बालन और जॉन अब्राहम को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने केवल उन्हीं विज्ञापनों को चुना जिसमें यह बताया गया है कि काला रंग खूबसूरत नहीं होता है।
रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख खान पर साधा निशाना,कहा रंगभेद को देते है बढ़ावा
2 of 5
अभय देओल
उन्होंने ऐसे विज्ञापनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति आपको यह नहीं बतायेगा कि ये सब विज्ञापन बिल्कुल झूठे और रंगभेद को बढ़वा देने वाले हैं।
रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख खान पर साधा निशाना,कहा रंगभेद को देते है बढ़ावा
3 of 5
शाहरुख खान
उन्होंने कहा कि हमें इस बात को बिल्कुल बढ़ावा नहीं देना चाहिए कि कोई एक रंग किसी दूसरे रंग से बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख खान पर साधा निशाना,कहा रंगभेद को देते है बढ़ावा
4 of 5
विघा बालन
उन्होंने कहा ये हमारा दुर्भाग्य ही है कि शादियों के लिए दिए जाने वाले विज्ञापनों में हमें इसकी ही झलक देखने को मिलती है।
विज्ञापन
रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख खान पर साधा निशाना,कहा रंगभेद को देते है बढ़ावा
5 of 5
जॉन अब्राहम
ये भावना हमारे मन में इतनी गहराई तक समाई हुई है कि सफेद बेहतर रंग होता है। अभय देओल ने कहा और तो और हम लोग किसी का रंग बताने के लिए 'डस्क' शब्द का इस्तेमाल करते है। उन्होंने कहा इस विज्ञापन में जॉन अब्राहम ने कार्ड शेड पकड़ा हुआ है जिसमें वो बता रहे है कि वो काले से गोरा कैसे हो रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।