फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: इस दिवाली मन में हौसलों का दीया जलाएं, बोनी कपूर से सीखें, बच्चों के दिल को ऐसे रोशन करना

Sat, 11 Nov 2023 05:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 11 Nov 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
This Diwali light the lamp of courage in your mind learn from Boney Kapoor how to make children self reliant
बोनी कपूर का परिवार - फोटो : अमर उजाला

दिवाली वैसे तो भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशियों का पर्व है लेकिन नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘आर्चीज’ का जिसने भी ट्रेलर देखा, उसे इस फिल्म में खुशी कपूर की खुशी भी दिवाली जैसे ही रोशन दिखती है। आमतौर पर स्थापित फिल्मी सितारे अपने बच्चों को खुद ही लॉन्च करते हैं। लेकिन, बोनी कपूर इसका अपवाद हैं। फिल्म ‘हम पांच’ से फिल्म निर्माण का काम शुरू करने वाले बोनी ने स्वतंत्र निर्माता के रूप में 'मिस्टर इंडिया', 'जुदाई', 'हमारा दिल आपके पास है,' और 'वांटेड' जैसी हिट व चर्चित फिल्में बनाई हैं। छोटे भाई संजय कपूर को अपनी फिल्म 'प्रेम' के जरिए लांच भी किया, लेकिन अपने बच्चों को उन्होंने खुद ही आत्मनिर्भर बनने का हौसला दिया। मदद पूरी की लेकिन कसौटी उन्होंने चारों बच्चों के लिए जमाने की ही रखी। आइए आपको बताते हैं कि कैसे बोनी कपूर का परिवार है दिवाली की खुशियों का असली उदाहरण...


Tiger 3: शुक्रवार को फिल्म न रिलीज करने के पीछे निर्माताओं की बड़ी रणनीति, सलमान खान के स्टारडम पर है भरोसा

This Diwali light the lamp of courage in your mind learn from Boney Kapoor how to make children self reliant
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अर्जुन कपूर   

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर सीधे हीरो बनने के लिए कैमरे के सामने नहीं कूदे। अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के तौर पर फिल्म 'कल हो ना हो' और 'सलाम-ए-इश्क' में निखिल आडवाणी के साथ की। कैमरे के पीछे का काम सीखकर वह यशराज बैनर की फिल्म 'इश्कजादे' से कैमरे के सामने आए। हबीब फैसल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की लीड भूमिका थी। इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। अर्जुन कपूर के निजी जीवन में भी बोनी कोई हस्तेक्षप नहीं करते। उन्होंने एक दायरा खींच रखा है जिसमें उनके बच्चे अपने मन का कुछ भी कर सकते हैं।

This Diwali light the lamp of courage in your mind learn from Boney Kapoor how to make children self reliant
अंशुला कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंशुला कपूर  

अंशुला कपूर ने भले ही अभी तक एक्टिंग में आने का मन नहीं बनाया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और, आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती है। अंशुला कपूर को रैम्प वॉक करते भी देखा गया है। खुद अंशुला की मानें तो उनकी एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वह अपने भाई और बहनों की तरह आत्मनिर्भर बनकर कुछ करना चाहती हैं। और, इसके लिए कई तरह के कारोबार में वह खुद को व्यस्त रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Diwali light the lamp of courage in your mind learn from Boney Kapoor how to make children self reliant
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जान्हवी कपूर 

बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म 'धड़क' से अभिनेता ईशान खट्टर के साथ की। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक थी। फिल्म में जान्हवी कपूर के काम को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद जाह्नवी कपूर  ने 'घोस्ट स्टोरीज, 'गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल', 'रूही' और 'गुड लक जेरी' जैसी फिल्में की। और, इन फिल्मों में काम करने के बाद फिल्म 'मिली' में काम किया, जिसका निर्माण उनके पिता बोनी कपूर ने किया। 

विज्ञापन
This Diwali light the lamp of courage in your mind learn from Boney Kapoor how to make children self reliant
खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खुशी कपूर 

बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म से न करके जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से कर रही हैं।  इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं।  यह फिल्म 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधरित है, जिसमें प्रेम, रोमांस, ड्रामा सब कुछ है। 
Parineeti Chopra: 'मेरे रागी, तुम मेरे लिए सबसे खूबसूरत उपहार हो', पति राघव के जन्मदिन पर परीणीति ने लिखा नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed