फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए अदनान सामी की चौथी पत्नी से, 5 साल में की 4 शादियां

Wed, 30 Nov 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
this hot and bold woman is adnan's forth wife

म्यूजिक के सरताज अदनान सामी ने एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं। महज 5 साल की उम्र से बेहतरीन पियानो बजाने वाले अदनान आज 35 से ज्यादा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजा लेते हैं। उन्होंने 1986 में अपने म्यूजिकल करियर की शुरुआत की और फिर सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ते रहे। आपको बता दें कि अदनान सामी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी बेहतरीन रही उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही है। 

मिलिए अदनान सामी की चौथी पत्नी से, 5 साल में की 4 शादियां

this hot and bold woman is adnan's forth wife

अपने निजी म्यूजिक एल्बम के साथ-साथ फिल्मों के लिए रोमांटिक गाने लिखने और गाने वाले अदनान की निजी जिंदगी काफी उलझन भरी रही है। उन्होंने 4 शादियां की जिसमें से तीन शादियां 5 साल तक भी नहीं टिक पाईं। आपको बता दें कि एक ही इंसान से उन्होंने दो बार शादी की है।

मिलिए अदनान सामी की चौथी पत्नी से, 5 साल में की 4 शादियां

this hot and bold woman is adnan's forth wife

अदनान की पहली शादी 1993 में हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। उन्होंने अपने से 9 साल बड़ी 31 वर्षीय पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार के साथ कराची में निकाह किया था। यह अदनान की पहली और जेबा की तीसरी शादी थी। ये रिश्ता तीन साल भी नहीं चल पाया और 1996 में दोनों की शादी टूट गई। जेबा और अदनान का एक बेटा अजान है। तलाक के बाद अजान कराची में अपनी मां के साथ ही रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिए अदनान सामी की चौथी पत्नी से, 5 साल में की 4 शादियां

this hot and bold woman is adnan's forth wife

अदनान ने दूसरी शादी दुबई बेस्ड बिजनेसवुमन अरब सबाह गलादरी से की। सबाह पहले से शादीशुदा थीं और एक बेटे की मां थीं। अदनान ने अपनी दूसरी शादी को हमेशा सीक्रेट रखा था। इनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की खबर किसी को नहीं थी। साल 2004 में तलाक की बात सामने लाकर अदनान ने सबको चौंका दिया था।

विज्ञापन

मिलिए अदनान सामी की चौथी पत्नी से, 5 साल में की 4 शादियां

this hot and bold woman is adnan's forth wife

इसके बाद साल 2007 में दोनों ने दुबारा शादी कर ली। फिर दोनों के बीच हालात बिगड़ने लगे। सबा ने फैमिली कोर्ट में केस दर्ज किया। वहीं सबा ने घरेलू उत्पीड़न कानून के तहत भी अदनान पर याचिका दायर की थी। लंबे लड़ाई झगड़े के बाद कोर्ट ने 2009 में दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed