{"_id":"5a8913534f1c1b93268babe8","slug":"this-is-how-katrina-kaif-sister-isabelle-preparing-for-bollywood-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन जल्द करेगी हिन्दी फिल्मों में डेब्यू, विदेश में सलमान खान ने किया था लॉन्च","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन जल्द करेगी हिन्दी फिल्मों में डेब्यू, विदेश में सलमान खान ने किया था लॉन्च
Sun, 18 Feb 2018 11:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Isabelle Kaif
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिन लोगों को इस बात से तकलीफ हुई थी कि सलमान खान ने अपनी फिल्म 'लवरात्रि' में इसाबेल कैफ की जगह वरीना हुसैन को लॉन्च किया, उन लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की बॉलीवुड लॉन्चिंग को लेकर गंभीर हैं। वह उनके लिए सही प्रोजेक्ट की तलाश कर रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान ने ही इसाबेल को अंग्रेजी फिल्म 'डॉ.कैबी' से लॉन्च किया था। वह इस फिल्म के सह-निर्माता थे।
2 of 4
Isabelle Kaif
- फोटो : Instagram
फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट राजीब मसंद के मुताबिक सलमान खान इसाबेल को सूरज पंचोली के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, जब तक सूरज पंचोली को जिया खान मर्डर केस में क्लिन चिट नहीं मिल जाती, यह प्रोजेक्ट पाइपलाइन में रहेगा। इस बीच अपने इस फ्री टाइम का इसाबेल भरपूर तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं।
3 of 4
Isabelle Kaif
- फोटो : Instagram
इसाबेल इन दिनों हिन्दी सीख रही हैं और डांस की ट्रेनिंग भी ले रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक्टिंग क्लास भी ज्वॉइन कर ली है। स्किल्स के साथ-साथ इसाबेल अपनी पब्लिसिटी पर भी फोकस कर रही हैं। कटरीना कैफ की मैनेजमेंट एजेंसी और उनके पूर्व मैनेजर इसाबेल की दिनभर की गतिविधियों को देख रहे हैं। इसाबेल किस इवेंट में जाएंगी, क्या पहनेंगी और क्या कहेंगी, सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Isabelle Kaif
- फोटो : Instagram
हाल ही में इसाबेल ने लैक्मे फैशन वीक में अपनी मौजूदगी से सभी को इंप्रेस किया था। इसके अलावा वह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुंबई रिसेप्शन में भी देखी गई थीं। कुल मिलाकर इसाबेल ज्यादा से ज्यादा इवेंट्स में जाकर लाइमलाइट बटोरने की कोशिश में हैं। वह भी बखूबी जानती हैं कि 'जो दिखता है, वहीं बिकता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।