फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोले: 'सांभा डाकू' का ये है प्यारा सा परिवार, दूसरी बेटी खूबसूरती में देती है अभिनेत्रियों को मात

Tue, 13 Jul 2021 10:37 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 13 Jul 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
This is the beautiful family of sholay sambha aka mac mohan her daughter vinti makijany looks gorgeous
विनती मक्किनी - फोटो : Instagram

फिल्म जगत में कई किरदार ऐसे होते हैं जो एक अभिनेता को उनके प्रशंसकों के बीच हमेशा के लिए अमर कर देते हैं। अपने एक किरदार को निभाकर ही ये सबका दिल जीत लेते हैं। उन्ही किरदारों में से एक किरदार है 'सांभा।' फिल्म शोले लोगों को आज भी याद है। इस फिल्म ने धर्मेंद, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार के किरदार को जितनी उपलब्धि दिलाई उतनी ही इस फिल्म में लोगों ने गब्बर और उनके दाहिने हाथ यानी की सांभा को भी पसंद किया। गब्बर के साथ-साथ सांभा भी बहुत मशहूर हुए थे और इस किरदार को निभाया था मैक मोहन ने। सांभा की भूमिका ने मैक मोहन को कभी न मिटने वाली पहचान दी थी।



बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं सांभा की बेटी

अक्सर प्रशंसक अपने चहेते अभिनेता की प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के बारें में जानने के लिए भी हमेशा उत्सुक रहते हैं। वो उनके लाइफस्टाइल से लेकर वो कैसे जीते हैं और उनके परिवार में कौन-कौन ये सारी जानकारी हासिल करना चाहते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको मैक मोहन यानी की सांभा की बेटी से मिलवाएंगे, जो खूबसूरती के मामले में अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को पछाड़ देती हैं और अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं।

This is the beautiful family of sholay sambha aka mac mohan her daughter vinti makijany looks gorgeous
विनती मक्किनी - फोटो : Instagram

मैक मोहन के तीन बच्चे हैं

बता दें कि सांभा यानी की मैक मोहन के तीन बच्चे हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। उनकी दूसरे नंबर वाली बेटी अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी बेटी का नाम विनती मक्किनी हैं। विनती सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं, जिसे उनके प्रशंसक बहुत ही पसंद करते हैं।

This is the beautiful family of sholay sambha aka mac mohan her daughter vinti makijany looks gorgeous
विनती मक्किनी - फोटो : Instagram

अभिनेत्री हैं विनती

विनती अपनी खूबसूरती और हुस्न से बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। विनती मक्किनी एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ निर्माता और लेखक भी हैं। विनती अपने भाई और अपनी बहन और मां के काफी करीब हैं। वो साल 2010 में रिलीज़ वो हुई फिल्म ‘माई नेम इज़ खान’ के आर्ट डिपार्टमेंट भी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
This is the beautiful family of sholay sambha aka mac mohan her daughter vinti makijany looks gorgeous
विनती मक्किनी - फोटो : Instagram

1986 में मिनी मक्किनी से रचाई शादी

मैक मोहन ने साल 1986 में शादी रचाई थी। उनकी पत्नी का नाम मिनी मक्किनी हैं। मिनी मक्किनी की बड़ी बेटी मंजिरी बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन करती हैं। उनकी दोनों ही बेटियां फिल्म जगत से जुड़ी हुई हैं, हालांकि वो अपने पिता की उस सफलता को नहीं दोहरा पाई। मंजिरी ने ‘द लास्ट मार्बल’ और ‘द कॉर्नर टेबल’ जैसी शॉर्ट फिल्में बनाई हैं।

विज्ञापन
This is the beautiful family of sholay sambha aka mac mohan her daughter vinti makijany looks gorgeous
रवीना टंडन, मैक मोहन - फोटो : Instagram Post

रवीना टंडन के मामा थे सांभा

फिल्म शोले में सांभा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मैक मक्किनी के बारे में एक बात बहुत ही कम लोग जानते हैं। मैक मोहन बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन के सगे मामा थे। वो रवीना की मां के भाई थे। गौरतलब है कि बॉलीवुड का यह उम्दा कलाकार अब हमारे बीच में नहीं हैं। 10 मई 2010 को 72 वर्ष की उम्र में कैंसर जैसी बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया। आज भी उनका सांभा का किरदार शोले के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक है, जो सबके दिलों में समाया हुआ है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed