फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या खत्म हो जाएगा अरिजीत सिंह का करियर ?

Wed, 30 Nov 2016 09:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
This might be my last year: Arijit Singh
अपनी जादुई आवाज के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके सिंगर अरिजीत सिंह ने खुद को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि अब शायद वो गाना नहीं गाएंगे।

इस साल के बाद नहीं गाएंगे अरिजीत सिंह, किया खुलासा

This might be my last year: Arijit Singh
मिड डे को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अरिजीत सिंह उस वक्त सभी के होश उड़ा दिए जब उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मेरा सफर ज्यादा लंबा है। शायद (गायकी में) ये मेरा आखिरी साल हो।'

इस साल के बाद नहीं गाएंगे अरिजीत सिंह, किया खुलासा

This might be my last year: Arijit Singh
अरिजीत सिंह का ये कन्फेशन काफी चौंकाने वाला है। हालांकि इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि किसी एक जॉनर के गाने गाकर वो अपने करियर को बचा सकते हैं क्योंकि तब शायद उनकी पहचान उस सिंगर की हो जाएगी कि जो एक जॉनर के गाने गाता है। इस लिहाज से उनका करियर भी बच जाएगा और उन्हें गाने भी मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल के बाद नहीं गाएंगे अरिजीत सिंह, किया खुलासा

This might be my last year: Arijit Singh
एक तरफ जहां अरिजीत का ये खुलासा बेहद चौंकाने वाला हैं वहीं दूसरी ओर हैरानी इस बात को लेकर है कि आखिर अरिजीत को ऐसा क्यों लगता है कि उनका करियर खतरे में है और ज्यादा नहीं चलेगा ? आज अरिजीत टॉप के गायकों में शुमार हैं। हर छोटे-बड़े फिल्ममेकर की वो पसंद हैं, यहां तक कि उभरते गायकों के लिए भी वो एक आदर्श हैं। ऐसे में ये खुलासा हिलाकर रख देने वाला है।
विज्ञापन

इस साल के बाद नहीं गाएंगे अरिजीत सिंह, किया खुलासा

This might be my last year: Arijit Singh
साल 2011 में फिल्म 'मर्डर 2' में उन्होंने पहला गाना गाया था। इसके बाद उन्हें कुछ ज्यादा लोकप्रियता तो नहीं मिली लेकिन इसके बाद 'आशिकी 2' में गाए गाने 'तुम ही हो' उनके करियर की दिशा ही बदल दी। उसके बाद से उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आज आलम ये है कि लगभग हर फिल्म के गानों में अरिजीत सिंह की आवाज को सुना जा सकता है। लोग किस कदर उनकी आवाज के कायल हैं ये उनकी लोकप्रियता को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed