बॉलीवुड के इकलौते सुपरहिट सुपरहीरो से इश्क कौन लड़ाएगा? हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए इस सीजन का ये सबसे बड़ा सवाल है। पर उससे भी बड़ा सवाल ये है कि इस सुपरहीरो की हीरोइन बनने के लिए कौन सी एक्ट्रेस अपना करियर दांव पर लगाएगी। हिंदी सिनेमा में जैकी श्रॉफ से लेकर टाइगर श्रॉफ तक के बीच तमाम एक्टर्स ने सुपरहीरो बनने की कोशिश की, पर सुपरहिट रहा तो बस एक सुपरहीरो- कृष! पर इसकी हीरोइन? आइए पड़ताल करते हैं।
अपनी हीरोइनों के लिए पनौती है यह सुपरहीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी हीरोइनों के लिए पनौती है ये सुपरहीरो
बॉक्स ऑफिस का महामुकाबला!
फिल्म कोई मिल गया से शुरू हुआ सुपरहीरो कृष्णा का सफर अब सीरीज की चौथी फिल्म तक आ पहुंचा है। ऋतिक रोशन स्टारर इस फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म कृष 4 दो साल बाद यानी 2018 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसका मुकाबला होगा शाहरुख खान की आनंद एल राय निर्देशित फिल्म से। इस मुकाबले से पहले अगले साल 26 जनवरी को भी शाहरुख और ऋतिक आमने सामने होंगे, इस दिन इनकी फिल्में रईस और काबिल रिलीज हो रही हैं।
अपनी हीरोइनों के लिए पनौती है ये सुपरहीरो
हीरोइन की लाइफ में होता है हंगामा!
किंग खान और सुपरहीरो रोशन के बीच बॉक्स ऑफिस का मुकाबला जब होगा तब होगा, अभी बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के बीच कौन बनेगी कृष की हीरोइन जैसा मुकाबला शुरू हो गया है। पूरे मुकाबले का पेंच ये है कि जो भी ऐक्ट्रेस अब तक कृष की हीरोइन बनी है, उसकी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ में भूचाल ज़रूर आया है। प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के किस्से से लेकर खुद ऋतिक और कंगना के किस्से तो बॉलीवुड फिल्मों के फैन्स को ज़ुबानी याद हो चुके हैं।
अपनी हीरोइनों के लिए पनौती है ये सुपरहीरो
इसके बावजूद बॉलीवुड की हर बड़ी हीरोइन कृष फ्रैंचाइजी का पार्ट जरूर बनना चाहती है। पिछली फिल्म में प्रिया बनीं प्रियंका चोपड़ा मां बन चुकी थीं लिहाजा उनके अब हीरोइन बनने के चांस नहीं है। ट्रेड पंडित बता रहे हैं कि इस बार कृष की हीरोइन बनने के लिए दीपिका पादुकोणे का नाम रेस में सबसे आगे है। कैटरीना कैफ भी कंपटीशन में हैं।
अपनी हीरोइनों के लिए पनौती है ये सुपरहीरो
चौथी पीढ़ी तक पहुंची कहानी
कृष 4 के ऐलान की सबसे ज्यादा खुशी इस फ्रैंचाइज के डाई हार्ड फैन्स को हो रही है। डॉ संजय मेहरा से शुरू हुई ये कहानी उनके बेटे रोहित से लेकर उसके बेटे कृष्णा तक होते हुए अब कृष्णा के बेटे रोहित तक आ चुकी है। यानी कि फिल्म की कहानी अब चौथी पीढ़ी से शुरू होगी। जी हां, पिछली फिल्म यानी कृष 3 में कृष्णा और प्रिया ने अपने बेटे का नाम उसके बाबा के नाम पर रोहित मेहरा ही रखा था।