ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में सीधा मुकाबला होने का समय लौट आया है। सिनेमाघरों में 'पेनिनसुला' जैसी चर्चित जॉम्बी थ्रिलर और खतरनाक हॉरर 'कम प्ले' रिलीज हो रही है। वहीं, ओटीटी पर भी इस वीकएंड मसाला कम नहीं है। एक एक करके चलिए आपको बताते हैं इस वीकएंड पर आपके लिए थिएटर से लेकर मोबाइल तक उपलब्ध मनोरंजन सामग्री के बारे में। इत्मीनान से पढ़िए और आराम से तय कीजिए कि आपको अपने जीवन के बेशकीमती घंटे कहां इस्तेमाल करने हैं?
Weekend Watch Plan: इन चार फिल्मों में से चुनिए अपनी पसंद की वीकएंड फिल्म, जी5 पर दिखेगी नक्सलबाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम प्ले
देश के सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को एक हॉरर थ्रिलर फिल्म 'कम प्ले' रिलीज हो रही है। यह फिल्म अमेरिका में 30 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। अब देश में भी सिनेमाघर खुल चुके हैं इसलिए यह फिल्म यहां भी रिलीज होगी। इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सीधे जॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'पेनिनसुला' से होगा। यह कहानी लैरी नाम के एक भावनात्मक भूत की है।
पेनिनसुला
घरों में बैठे लोग अपने मोबाइल और टेबलेट पर मनोरंजन करने के शौकीन बन रहे हैं। लेकिन, इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही जॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'पेनिनसुला' उनके आराम में खलल डाल सकती है। यह फिल्म वर्ष 2016 में आई सुपरहिट कोरियन फिल्म 'ट्रेन टू बुसान' का सीक्वल है। दूसरे देशों में ये फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है, भारत में ये अब रिलीज हुई है। हालांकि, जॉम्बी मूवीज का चलन भारत में अभी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है।
डोंट लिसन
इस हफ्ते शुक्रवार को नेटफ्लिक्स अपनी फिल्म 'डोंट लिसन' के साथ दर्शकों को डराने की भी कोशिश करेगा। मूल रूप से यह फिल्म स्पेनिश भाषा में बनी है लेकिन यह अंग्रेजी में भी उपलब्ध होगी। यह कहानी एक बच्चे डेनियल की है जिसको अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। लंबी परेशानी के बाद अंत में डेनियल इन आवाजों का पीछा करता है और उस मामले को सुलझाने की कोशिश करता है जिसकी वजह से उसे यह आवाजें सुनाई देती है।
द बीस्ट
नेटफ्लिक्स पर एक एक्शन एडवेंचर फिल्म 'द बीस्ट' भी रिलीज होगी। यह कहानी सेना के एक जवान की है जिसकी बेटी का अपहरण हो जाता है। अपनी बेटी को बचाने के लिए सेना का वह जवान अपने अंदर के जानवर को जगाता है। लेकिन, इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए वह खुद ही उसमें फंस जाता है।