बॉलीवुड के अभिनेता सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपनी शानदार फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। ऋतिक रोशन, सलमान खान, अक्षय कुमार, विद्युत जामवाल, जॉन अब्राहम सहित कई ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं, जो अपनी फिटनेस से भी खूब तारीफें बटोरते हैं। वैसे बता दें कि फिटनेस के मामले में अब भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी बॉलीवुड सेलेब्स को टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको उन भोजपुरी अभिनेताओं के बारे में बताते हैं जो फिटनेस से भी फैंस का दिल जीतते हैं।
दमदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं ये भोजपुरी एक्टर्स, खेसारी लाल यादव के बिना अधूरी है लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव आज सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही सीमित नहीं रह गए हैं। खेसारी की फैन फॉलोइंग अब पूरे देश में भी बढ़ने लगी है। खेसारी लाल यादव न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक शानदार गायक भी हैं। खेसारी फिटनेस के मामले में भी पीछे नहीं हैं। वो अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए अपने कई वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
पवन सिंह
भोजपुरी सितारों के फिट अभिनेताओं की लिस्ट पवन सिंह के नाम के बिना अधूरी है। पवन सिंह भी एक उम्दा अभिनेता के साथ ही एक बेहतरीन गायक भी हैं। पवन सिंह का गाना लॉलीपॉप लागेलू के फैंस पूरे देश में मौजूद हैं। पवन सिंह भी अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं।
विक्रांत सिंह राजपूत
विक्रांत सिंह राजपूत का नाम भी भोजपुरी सितारों के फिट अभिनेताओं की लिस्ट में टॉप में ही रहता है। वैसे बता दें कि विक्रांत सिंह राजपूत भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकार मोनालिसा के पति भी हैं। मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
बिराज भट्ट
मूल रूप से नेपाल के रहने वाले अभिनेता बिराज भट्ट ने नेपाली फिल्मों के साथ ही साथ भोजपुरी सिनेमा में भी अपना दमखम दिखाया है। बिराज की गिनती टॉप के भोजपुरी स्टार्स में होती हैं। वहीं बिराज अपने सुपरफिट अवतार से दर्शकों का खूब दिल जीतते हैं।
पढ़ें: हिट फिल्म ‘तैश’ की जोड़ी ने सर्दियों में बढ़ाया पारा, सामने आई नई फिल्म के सेट से दिलचस्प तस्वीर