फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिट फिल्म ‘तैश’ की जोड़ी ने सर्दियों में बढ़ाया पारा, सामने आई नई फिल्म के सेट से दिलचस्प तस्वीर

Thu, 26 Nov 2020 10:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 26 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kushan Nandy Shares Photo With Sanjeeda Sheikh and Harshvardhan Rane From The Sets Of His Upcoming Kun Faya Kun
कुन फाया कुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' बनाने वाले निर्देशक कुषाण नंदी इस समय अभिनेता हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख के साथ अपनी एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'कुन फाया कुन' बना रहे हैं। इस फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए वह फिल्म के सेट से कुछ न कुछ नया साझा कर रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म की लॉन्चिंग के लिए एक मजेदार वीडियो साझा करने के बाद अब उन्होंने साझा की है हर्षवर्धन और संजीदा के साथ अपनी एक मजेदार तस्वीर।

Kushan Nandy Shares Photo With Sanjeeda Sheikh and Harshvardhan Rane From The Sets Of His Upcoming Kun Faya Kun
तैश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह तस्वीर अंदाजा लगाने के लिए काफी है कि इस समय फिल्म में कलाकार और इसके निर्देशक कितने मजे में काम कर रहे हैं? कुषाण नंदी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कुन फाया कुन' के सेट से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें हर्षवर्धन, संजीदा और कुषाण ने अपने अपने हाथों में फिल्म की पटकथा पकड़ रखी है। इन तीनों की पटकथा के ऊपर फिल्म के शीर्षक का एक-एक शब्द लिखा हुआ है और ये तीनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

Kushan Nandy Shares Photo With Sanjeeda Sheikh and Harshvardhan Rane From The Sets Of His Upcoming Kun Faya Kun
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Twitter: @harsha_actor

फिल्म के निर्माताओं का दावा है कि इसकी कहानी दर्शकों को रोमांचित कर देगी। इसका एक उदाहरण उन्होंने फिल्म के अनाउंस के वक्त रिलीज किए गए एक वीडियो में दिया था। फिल्म 'कुन फाया कुन' का हिस्सा बनकर हर्षवर्धन राणे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'एक अभिनेता के रूप में यह मेरे लिए एक अच्छा मौका है जब मुझे अपने अलग-अलग रूप दिखाने का मौका मिल रहा है। इस फिल्म के साथ मेरा एक नया रूप देखने को मिलेगा जो मेरी पिछली तीन फिल्मों में दर्शकों ने नहीं देखा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushan Nandy Shares Photo With Sanjeeda Sheikh and Harshvardhan Rane From The Sets Of His Upcoming Kun Faya Kun
संजीदा शेख, रीवा अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री संजीदा शेख ने अपने अनुभव के बारे में कहा, 'इसकी कहानी थोड़ी डरावनी भी है और उतनी ही उत्साहित करने वाली भी है। हर्षवर्धन के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म है लेकिन उनके साथ इस फिल्म में काम करना मेरे लिए बिल्कुल नए जैसा है। नया अनुभव है क्योंकि नया किरदार है। हमारे किरदारों से दर्शक भी आश्चर्यचकित होने वाले हैं। कुषाण सर प्रवृत्ति के हिसाब से बहुत अच्छे निर्देशक हैं। वह फिल्म के दृश्यों को कलाकारों के सामने बहुत खूबसूरती से पेश करते हैं। मैं फिल्म 'कुन फाया कुन' में काम करने का मजा ले रही हूं।'

विज्ञापन
Kushan Nandy Shares Photo With Sanjeeda Sheikh and Harshvardhan Rane From The Sets Of His Upcoming Kun Faya Kun
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ कुषाण नंदी - फोटो : Twitter

उधर, कुषाण नंदी ने 'कुन फाया कुन' फिल्म के कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा, 'यह फिल्म अपने एक्शन दृश्यों और भावनाओं के लिए जानी जाएगी क्योंकि इस फिल्म में इन दोनों चीजों का बेहतरीन मिश्रण है। हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख के सामने इस समय मौसम की बहुत बड़ी चुनौती है। पहाड़ों में कड़कड़ाती ठंड के बीच वह अपनी बेहतर प्रस्तुतियां देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।'

पढ़ें: मधुर भंडारकर से करण जौहर ने मांगी माफी, लेकिन फिल्म के टाइटल के लिए कह दी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed