सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Thor 4 Day 6 BO Collection: छठवें दिन धीमी हुई 'थॉर 4' की रफ्तार, जानिए कलेक्शन में आई कितनी गिरावट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thor Love And Thunder: chris hemsworth starrer hollywood movie day 6 box office collection mark little drop still crosses rs 74 crore on 1st Tuesday
'थॉर लव एंड थंडर' - फोटो : social media

अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' की रफ्तार पहले मंगलवार को कुछ कम हुई है। वर्किंग डे होने की वजह से छठवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। रिलीज के छठवें दिन फिल्म ने शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जो कि सोमवार के मुकाबले कम है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 74.72 करोड़ रुपये हो गया है। 

Trending Videos
Thor Love And Thunder: chris hemsworth starrer hollywood movie day 6 box office collection mark little drop still crosses rs 74 crore on 1st Tuesday
thor love and thunder - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस का मंडे टेस्ट सफलतापूर्वक पास करने में कामयाब रही। पांचवे दिन कलेक्शन में कमी तो आई, लेकिन फिल्म ने अपना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर संभाले रखा। मगर छठवें दिन के कलेक्शन में सोमवार के मुताबिक और कमी आई है। बता दें कि फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में थॉर की चौथी फिल्म है और एमसीयू के एवेंजर्स का यह इकलौता किरदार है, जिसकी चार सोलो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पिछली तीन फिल्मों से इस चौथी थॉर ने कहीं बेहतर कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thor Love And Thunder: chris hemsworth starrer hollywood movie day 6 box office collection mark little drop still crosses rs 74 crore on 1st Tuesday
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीती 7 जुलाई (गुरुवार) को रिलीज हुई यह फिल्म गुरुवार को 18.6 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ खुली। हालांकि शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी और यह 11.55 करोड़ रुपये रहा। लेकिन फिर शनिवार को 36 प्रतिशत बढ़त के साथ शानदार वापसी हुई और शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 16.70 करोड़ रुपये रहा। वहीं रविवार को 17.85 करोड़ रुपये की जबर्दस्त कमाई की। फिल्म ने पहले वीकएंड पर कुल 64.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

Thor Love And Thunder: chris hemsworth starrer hollywood movie day 6 box office collection mark little drop still crosses rs 74 crore on 1st Tuesday
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोमवार को दफ्तर और बाजार खुलने के साथ ही फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' के कलेक्शन में कमी आई थी, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अहम मंडे टेस्ट पास कर लिया। फिल्म की कमाई सोमवार को करीब 5.42 करोड़ रही। मगर, मंगलवार को भी फिल्म के कलेक्शन में यह गिरावट जारी रही। शुरुआती अनुमान के मुताबिक फिल्म की कमाई मंगलवार को करीब 4.50 करोड़ रही है। फिल्म के इन आंकड़ों ने आने वाली दिनों में कमाई को लेकर चिंता जगा दी है। लेकिन, उम्मीद यह भी है कि शायद वीकेंड तक इस फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखा जाए। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में कामयाब रहेगी। फिलहाल पहले मंगलवार यानी छठवें दिन की कमाई के साथ फिल्म ने अब तक 74.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed