{"_id":"5cff4c17bdec22071b38bf79","slug":"throwback-amrita-arora-dating-pakistani-origin-usman-afzaal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी मूल के इस क्रिकेटर से होते-होते रह गई थी मलाइका के बहन की शादी, 4 साल बाद हुआ था ब्रेकअप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी मूल के इस क्रिकेटर से होते-होते रह गई थी मलाइका के बहन की शादी, 4 साल बाद हुआ था ब्रेकअप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
amrita arora, usman afzaal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और क्रिकेट का हमेशा से खास कनेक्शन रहा है। ग्लैमर और लाइमलाइट होने की वजह से दोनों इंडस्ट्री के लोगों के बीच करीबियां भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में जब पूरे देश में क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ है तो एक पुराने किस्से से आपको रूबरू करवाते हैं जब बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस का क्रिकेटर पर दिल आ गया था।
2 of 6
amrita arora, usman afzaal
- फोटो : social media
हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा की। अमृता ने शकील लदाक से शादी की है लेकिन उससे पहले उनका अफेयर पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर उस्मान अफजल से था। उस्मान ने साल 2001 में इंग्लैंड की ओर से क्रिकेट खेला।
3 of 6
amrita arora, usman afzaal
- फोटो : social media
अमृता अरोड़ा और उस्मान अफजल के अफेयर के किस्सों ने साल 2007-08 में खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। अमृता ने कभी भी अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नहीं की। अमृता और उस्मान की जोड़ी साल 2007 में कौन बनेेगा करोड़पति शो में भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
amrita arora, usman afzaal
- फोटो : social media
शो में एक ओर जहां मलाइका और अरबाज थे तो वहीं अमृता, उस्मान के साथ थीं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता अरोड़ा ने बताया कि 'जब मैंने सोचा कि अगर मैं अपनी बहन और अरबाज के साथ केेबीसी के सेट पर जा रही हूं तो उस्मान और उसका भाई मुझे ज्वाइन करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 6
amrita arora, usman afzaal
- फोटो : social media
अमृता अरोड़ा ने कहा था कि 'मुझे लगता है कि ये (उस्मान अफजल) बिल्कुल मेरे लिए हैं। जब हम दोनों के लिए सही समय आएगा तो हम इस रिश्ते को आधिकारिक करेंगे।' हालांकि 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और उन्होंने अलग होना ही बेहतर समझा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।