फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदाकिनी के झरने में नहाने वाले सीन को बताया गया था अश्लील, जानिए 'राम तेरी गंगा मैली' के किस्से

Thu, 25 Jul 2019 01:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 25 Jul 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday 34 Years of mandakini film Ram Teri Ganga Maili
राम तेरी गंगा मैली - फोटो : Twitter

राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' आज ही के दिन 1985 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की हीरोइन मंदाकिनी को इस फिल्म में किए गए बोल्ड सीन्स की वजह से हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने फिल्म में गंगा नाम की पहाड़ी लड़की का किरदार निभाया था जिसे शहरी लड़के से प्यार हो जाता है। अपने प्यार को पाने के लिए गंगा को किस-किस मुसीबतों से गुजरना पड़ता ही फिल्म इसी पर आधारित थी। आइए #Throwbackthursday में आज बात करते हैं राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की।

Throwback Thursday 34 Years of mandakini film Ram Teri Ganga Maili
राम तेरी गंगा मैली

25 जुलाई 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर के अपोजिट मंदाकिनी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं 'राम तेरी गंगा मैली' से डेब्यू करने वाली मंदाकिनी, गंगा के रोल के लिए राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी। राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था। बाद में गंगा के रोल के लिए डिम्पल कपाड़िया का भी स्क्रीन टेस्ट लिया गया। आखिरकार ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ यानी की मंदाकिनी के हिस्से आया।

Throwback Thursday 34 Years of mandakini film Ram Teri Ganga Maili
मंदाकिनी अभिनेत्री
जिस दौर में ये फिल्म रिलीज हुई उस वक्त ऐसे बोल्ड सीन देना आम बात नहीं मानी जाती थी लेकिन राज कपूर की फिल्म थी और लड़की थी मंदाकिनी जिसकी ये पहली फिल्म थी। काफी बवाल हुआ। आलोचकों ने इस फिल्म के कई सीन्स पर आपत्ति जताई। इतना तक कहा गया कि राजकपूर अपनी फिल्मों में नग्नता और अश्लीलता परोसते हैं लेकिन उस वक्त राजकपूर का एक ही जवाब था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday 34 Years of mandakini film Ram Teri Ganga Maili
मंदाकिनी अभिनेत्री

राजकपूर ने कहा था अगर फैडरीको फैलिनी (इटैलियन फिल्म मेकर) अपनी फिल्म Amarcord में न्यू़ड महिलाएं दिखाते हैं तो उसे आर्ट कहा जाता है और वो फिल्म फेस्टिवल्स में अवॉर्ड भी जीतती है लेकिन अगर मैं अपनी फिल्मों में कुछ ऐसा दिखाने की कोशिश करता हूं उसे शोषण और अश्लील कहा जाता है। हालांकि मंदाकिनी को कभी भी इस सीन को करने का पछतावा नहीं रहा।

विज्ञापन
Throwback Thursday 34 Years of mandakini film Ram Teri Ganga Maili
मंदाकिनी अभिनेत्री

22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था। उन दिनों राज कपूर की फिल्मों का हिस्सा होना गर्व की बात मानी जाती थी। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरस्टार भी दिए और साथ ही कई स्टार्स की डूबती नैया को भी पार लगाया। हालांकि ये फिल्म तो हिट रही लेकिन इसकी स्टारकास्ट फ्लॉप साबित हुई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से अफेयर के चलते मंदाकिनी का करियर तबाह हो गया। तो वहीं राजीव कपूर भी कुछ खास चल नहीं पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed