फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Throwbackthursday सबसे ज्यादा कमाई वाले 100 सेलिब्रिटीज में अकेला भारतीय है ये एक्टर, पहचानिए कौन?

Thu, 08 Aug 2019 11:30 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 08 Aug 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday Akshay kumar childhood pic viral on social media
#Throwbackthursday - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। यह बॉलीवुड के एक सक्सेसफुल एक्टर की तस्वीर है, जिसने हाथ में बैडमिंटन लिया हुआ है। चलिए #Throwbackthursday में आज बात करते हैं इस तस्वीर की।

Throwback Thursday Akshay kumar childhood pic viral on social media
akshay kumar

दरअसल, ये कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हैं। ये तस्वीर अक्षय के बचपन के दिनों की है जब वह बहुत छोटे थे। इस तस्वीर में अक्षय बेहद क्यूट लग रहे हैं। कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवाने वाले अक्षय की इस फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

Throwback Thursday Akshay kumar childhood pic viral on social media
akshay kumar

पिछले 25 सालों से अक्षय सिल्वर स्क्रीन पर छाए हुए हैं। हर साल करीब 3 से 4 फिल्में आती हैं। कॉमेडी हो या देशभक्ति अक्षय हर फिल्म में अपनी छाप छोड़ते हैं। इस मुकाम को हासिल करने के लिए अक्षय ने खाना बनाने से लेकर कार्ड बेचने तक का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday Akshay kumar childhood pic viral on social media
akshay kumar

अब्बास-मस्तान की फिल्म खिलाड़ी अक्षय की पहली सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म के बाद अक्षय के करियर की गाड़ी चल पड़ी। उसके बाद मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, मोहरा, सबसे बड़ा खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, ‘दिल तो पागल है’ जैसी कई हिट फिल्में आईं। आज भी अक्षय कुमार का जलवा कायम है। जल्द ही वह मिशन मंगल में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Throwback Thursday Akshay kumar childhood pic viral on social media
Akshay kumar

फोर्ब्स की दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में इस साल भारत से सिर्फ अक्षय कुमार का नाम है। 2019 की हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी लिस्ट में अक्षय का 33वां नंबर है। उनकी कमाई 444 करोड़ रुपए है। पिछले एक साल में उन्होंने एक फिल्म के लिए 34 करोड़ रुपए से 68 करोड़ रुपए तक लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed