फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार के साथ सीन करने से डर रहे थे अनुपम खेर, फिल्म 'कर्मा' की फोटो शेयर कर याद किया वो किस्सा

Thu, 20 Jun 2019 09:56 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
throwback thursday anupam kher share photo with dilip kumar of film karma
anupam kher - फोटो : social media
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले एक्टर हैं । वो अक्सर कुछ ना कुछ टि्वटर के जरिए सामाजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं । हाल ही में उन्होंने फिर से एक ट्वीट किया । अपने इस पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने महान कलाकार दिलीप कुमार को याद किया । 
throwback thursday anupam kher share photo with dilip kumar of film karma
anupam kher
अनुपम खेर ने फिल्म 'कर्मा' की शूटिंग के समय की एक तस्वीर शेयर की । इसमें अनुपम खेर के साथ दिलीप कुमार भी नजर आ रहे हैं । यह फिल्म 1986 में आई थी । सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अपुनम खेर डॉ. डैंग नाम के एक विलेन के किरदार में थे जबकि दिलीप कुमार ने राणा विश्व प्रताप सिंह के एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी ।
throwback thursday anupam kher share photo with dilip kumar of film karma
anupam kher
इस तस्वीर के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा, "डॉ. डैंग के साथ राणा विश्व प्रताप सिंह की मशहूर मुलाकात । सुभाष घई की मशहूर फिल्म 'कर्मा' की शूटिंग का यह मेरा पहला दिन था। मैं वास्तविक महान कलाकार दिलीप कुमार संग एक ही फ्रेम में होने के लिए काफी भयभीत, घबराया हुआ और उत्साहित था ।"


View this post on Instagram

The iconic meeting of #DrDang with #RanaVishwaPratapSingh. This was my first day of shoot for Subhash Ghai Ji’s magnum opus KARMA. I was apprehensive, nervous, & excited to be in the same frame with the real thespian and legend #DilipKumar. His “Relax! It is only acting” didn’t relax me. But his pat on my shoulder after the shot did make me think that I had arrived. There is, and there will be, nobody like Dilip Saab. He is the ultimate actor India has ever produced. Jai Ho.🙏😍🙏

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
throwback thursday anupam kher share photo with dilip kumar of film karma
anupam kher
अनुपम आगे लिखते हैं, "उन्होंने कहा, 'रिलैक्स! यह महज एक्टिंग है' । हालांकि इससे मैं सहज नहीं हुआ लेकिन, शॉट के बाद जब उन्होंने मेरी पीठ थपथपाई तब मुझे लगा कि मेरा समय आ गया है । दिलीप साहब जैसा न कोई है और न कोई होगा । वह भारत में अब तक के सबसे बेहतरीन अभिनेता हैं ।" इस फिल्म में नूतन, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों, श्रीदेवी और दारा सिंह जैसे कलाकार भी थे । 
विज्ञापन
throwback thursday anupam kher share photo with dilip kumar of film karma
anupam kher
पिछले दिनों अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास कोई काम नहीं है । अनुपम कहते हैं, 'बीते 35 सालों में कभी भी ऐसा वक्त नहीं आया कि किसी दिन या किसी घंटे, किसी भी समय मैं बेरोजगार रहा हूं। मैंने हर समय किसी ना किसी फिल्म में काम किया है। लेकिन ये पहली बार है जब फिल्म 'वन डे' के बाद मेरे पास कोई फिल्म नहीं है ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed