फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback: वेस्टर्न कपड़े पहनने के लिए आशा पारेख ने कम किया था 15 किलो वजन, डायरेक्टर उड़ाते थे मजाक

Thu, 12 Sep 2019 05:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 12 Sep 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Throwback thursday Asha Parekh spoke about her big hips
आशा पारेख - फोटो : Social Media

बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों वायरल हो रहा है। तो सोचा आज #Throwbackthursday में आशा पारेख की ही बात कर लेते हैं। बतौर अभिनेत्री आशा पारेख ने 'दिल देके देखो' से हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। मध्यम वर्गीय परिवार से संबध रखने वाली आशा पारेख को नृत्य का शौक था। लेकिन वो डॉक्टर बनना चाहती थीं। कम उम्र में ही वो मंच पर डांस परफॉर्मेंस दिया करती थीं। यहीं निर्देशक बिमल रॉय ने उन्हें देखा और बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव दिया था। आशा अपने जमाने की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं।

Throwback thursday Asha Parekh spoke about her big hips
Asha Parekh

भारतीय सिनेमा में साठ के दशक की 'गोल्डन जुबली गर्ल' आशा पारेख परदे पर साड़ी पहनना पसंद करती थीं। अपने 'बड़े हिप्स' के बारे में बताते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने काउबॉय ड्रेसेस पहनने के लिए अपना वजन कम किया था। फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- इंवेट्स में गाउन पहनना मुझे थोड़ा हास्यास्पद लगता था। साड़ी आपके ग्रेस को बढ़ाती है। एक महिला साड़ी में ज्यादा सम्मानजनक और सुंदर दिख सकती है। 

Throwback thursday Asha Parekh spoke about her big hips
Asha Parekh
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे प्यार का मौसम' फिल्म में 'आप से मिलिए' गाने में काउबॉय ड्रेस पहननी थी। साथ ही शर्ट को टक करना था। जैसा कि आप सभी जानते हैं, मेरे हिप्स थोड़े बड़े हैं। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैं डॉक्टर से मिली। मैंने डाइट और मसाज से लगभग 15 किलो वजन कम किया। मैं हर दिन सुबह 6 बजे पहले डॉक्टर से मिलने जाती फिर सेट पर जाती थी। मुझे कम खाने के लिए कहा गया था लेकिन फिल्म के सेट पर नासिर साहब मजाक करते थे- इसे रोटी दिखा दो, ये ठीक हो जाएगी। आशा पारेख का नाम आमिर खान के अंकल और निर्देशक नासिर हुसैन के साथ जुड़ा। हालांकि उन खबरों में कितनी सच्चाई थी ये किसी को पता नहीं लेकिन एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने खुलासा किया था कि लंबे समय तक उनका एक ब्वॉयफ्रेंड रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback thursday Asha Parekh spoke about her big hips
आशा पारेख - फोटो : Social Media
अपनी सुंदरता और पुरुषों से मिली तारीफ पर उनका कैसा रिएक्शन होता था इस बारे में बात करते हुए आशा पारेख ने एक दिलचस्प बात बताई थी। उन्होंने कहा था- "लड़के मुझसे बात करते हुए घबरा जाते थे। उन्हें मेरी तारीफ करना मुश्किल काम लगता था। लेकिन मुझे याद है कि जब मैंने 'आन मिलो सजना' में जे ओम प्रकाश साहब (निर्देशक) के गाने 'अच्छा तो हम चलते हैं' में सफेद शरारा पहना तो उन्होंने मेरी तारीफ करते हुए कहा था- ''तुम बहुत अच्छी लग रही हो''। उन्होंने अपनी बेटी पिंकी (रोशन) के लिए भी ऐसा ही एक आउटफिट बनवाया, जब उनकी राकेश रोशन से शादी हुई।
 
विज्ञापन
Throwback thursday Asha Parekh spoke about her big hips
Asha Parekh
अपने सफल दौर में आशा पारेख ने सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया जिसमें शामिल है देव आनंद, राजेश खन्ना, शशि कपूर, जीतेन्द्र, मनोज कुमार, पर उन्हें अफसोस है कि वो दिलीप कुमार के साथ काम नहीं कर पाई। आशा पारेख को दुःख है कि आज की अभिनेत्रियां साड़ी-सलवार कमीज को भूल गई है और सिर्फ गाउन में नजर आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed