फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच साल साथ रहने के बाद इस एक्ट्रेस ने लिया पति से अलग होने का फैसला, बचपन की तस्वीर देख पहचानिए?

Thu, 15 Aug 2019 08:15 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 15 Aug 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
throwback thursday Dia Mirza Picture
एक्ट्रेस

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। इनमें दीपिका, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। ये एक्ट्रेस अब जितनी सुंदर हैं बचपन में उतनी ही क्यूट हुआ करती थीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी ही एक एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हो रही है। ये 'संजू' फिल्म की एक्ट्रेस हैं जो हाल ही में अपने पति से अलग भी हुई हैं।

throwback thursday Dia Mirza Picture
दिया मिर्जा

चलिए हम आपको बता देते हैं। ये तस्वीर दीया मिर्जा की है। दीया ने इस फोटो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- मेजर फ्लैशबैक, 80s का बचपन। अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वालीं दीया मिर्जा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। 

throwback thursday Dia Mirza Picture
Dia Mirza - फोटो : file photo
16  साल की उम्र में दीया मिर्जा ने काम करना शुरू कर दिया था। वो एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
throwback thursday Dia Mirza Picture
lara dutta, dia mirza, priyanka chopra - फोटो : social media
साल 2000 में दीया ने फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। वो सेकेंड रनर अप रहीं। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में वो मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस एवॉन और मिस क्लोजअप स्माइल भी जीतीं। 18 साल की उम्र में दीया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
throwback thursday Dia Mirza Picture
Dia Mirza and Sahil Sangha - फोटो : file photo

दीया मिर्जा ने 18 अक्टूबर 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा को लंबे समय तक डेट करने के बाद दिल्ली में शादी की। दीया मिर्जा (Dia Mirza) पिछले दिनों 5 साल बाद पति साहिल सांगा (Sahil Sangha) से अलग हो गई हैं। दीया ने इस बात का खुलासा खुद एक पोस्ट करके किया। दीया ने 1 अगस्त को लिखा था- '11 साल साथ में बिताने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर की भावना रहेगी। हमारी यात्रा हमें अलग-अलग रास्तों तक ले जा सकती है। हमने जो भी समय बिताया हम उसके आभारी हैं। हम अपने परिवार और अपने दोस्तों को उनके प्यार और हमें समझने के लिए धन्यवाद देते हैं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed