फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback: जब पांडवों ने मैगजीन के लिए कराया था फोटोशूट, घर-घर में 'महाभारत' से हुए लोकप्रिय

Thu, 30 Jan 2020 03:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Jan 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday Photoshoot of B.R. Chopra Mahabharat Pandavas
Mahabharat Pandavas - फोटो : Twitter

जब 'महाभारत' शुरू हुआ तो शायद बीआर चोपड़ा को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि आने वाले दिनों में यह सीरियल इतिहास रचने जा रहा है। इसके पात्र भारत के हर घर का हिस्सा बन गए। हर रविवार को प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में दिखाई जाने वाली घटनाओं का जिक्र लोगों की चर्चा का विषय बनने लगा। इस सीरियल का निर्देशन किया था रवि चोपड़ा ने और संवाद लिखे थे राही मासूम रजा ने। इस शो में पांच पांडवों का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं को भी काफी लोकप्रियता मिली थी। Throwback Thursday में आइए दिखाते हैं 'महाभारत' के पांडवों की तस्वीरें।

Throwback Thursday Photoshoot of B.R. Chopra Mahabharat Pandavas
gajendra chauhan as yudhisthir - फोटो : social media

युधिष्ठिर-गजेंद्र चौहान

'महाभारत' में गजेंद्र चौहान ने धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार निभाया था। एक इंटरव्यू में गजेंद्र चौहान ने बताया था कि इस किरदार ने मेरे करियर पर इतना गहरा असर डाला कि गजेंद्र चौहान की मेरी असल छवि दबकर रह गई। जहां मैं जाता लोग मुझे युधिष्ठिर नाम से बुलाने लगते। एक बार उन्होंने बताया था- एक महिला मेरे पास आई और कहा- मैं तुम्हें थप्पड़ मारना चाहती हूं। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई द्रौपदी को दांव पर लगाने की। बता दें गजेंद्र चौहान FTII के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

Throwback Thursday Photoshoot of B.R. Chopra Mahabharat Pandavas
प्रवीण कुमार - फोटो : Twitter

प्रवीण कुमार -भीम

भारत के 'हैमर थ्रो' खिलाड़ी रहे प्रवीण कुमार ने बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' के भीम का किरदार निभाया था। दुशासन का वध करने वाले गदाधारी भीम का किरदार बहुत लोकप्रिय हुआ था। प्रवीण कुमार को अब भी धार्मिक समारोहों और रामलीलाओं से बुलावा आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday Photoshoot of B.R. Chopra Mahabharat Pandavas
Arjun - फोटो : Twitter

अर्जुन- फिरोज खान

महाभारत में फिरोज खान ने अर्जुन का किरदार निभाया था। फिरोज खान ने 1990 के दशक में तमाम यादगार किरदार निभाए। उन्होंने देओल फैमिली के साथ यमला पगला दीवाना 2 में भी काम किया।
विज्ञापन
Throwback Thursday Photoshoot of B.R. Chopra Mahabharat Pandavas
Sameer Chitre - फोटो : Twitter

समीर चित्रा-नकुल

बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' में समीर चित्रा ने नकुल का किरदार निभाया था। समीर इन दिनों क्या कर रहे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed