सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: कमल हासन की इस बात पर भड़क उठा था बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, क्या आप जानते हैं यह किस्सा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 24 Nov 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday rajesh khanna got angry with kamal haasan know the reason celebs unknown facts
कमल हासन, राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में आज के समय में कई सुपरस्टार हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर रणवीर सिंह तक का नाम शामिल है। इन अभिनेताओं ने एक से एक हिट फिल्म देकर फैंस के बीच अपनी खास जगह बनाई है। लेकिन बॉलीवुड में जिस अभिनेता के नाम के आगे सबसे पहले सुपरस्टार लगा था वह राजेश खन्ना हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दीं। कहा जाता है कि राजेश खन्ना का सिनेमा जगत में कोई खास दोस्त नहीं था। लेकिन कमल हासन के साथ उनकी खूब बनती थी। हालांकि, एक बार कमल हासन के साथ भी उनकी लड़ाई हो गई थी। थ्रोबैक थर्सडे में आपको इसकी वजह बताते हैं। 

Trending Videos
Throwback Thursday rajesh khanna got angry with kamal haasan know the reason celebs unknown facts
कमल हासन, राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एक बार कमल हासन ने अपने इंटरव्यू में राजेश खन्ना के साथ हुए छोटे से विवाद के बारे में बताया था, जिसमें राजेश खन्ना कमल हासन पर भड़क उठे थे। कमल हासन ने कहा था, 'सभी राजेश खन्ना को 'काका' कहकर बुलाते थे, लेकिन मैंने उन्हें काका कहने से मना कर दिया। मैं उन्हें बड़े भैया या मिस्टर खन्ना कहना चाहता था। जब यह बात राजेश खन्ना को पता चला, तो वह भड़क गए थे।'
 

Throwback Thursday: इस अभिनेता के पिता ने पत्नी-बेटी को गोली मारकर कर ली थी आत्महत्या, जानें कैसे बचे कमल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday rajesh khanna got angry with kamal haasan know the reason celebs unknown facts
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे कमल हासन ने बताया कि हम लोगों ने एक साथ काफी सारा समय साथ बिताया है। मैं साउथ एक्टर था और उन्होंने मुझे मुंबई से मिलवाया था। वह हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे। कमल हासन ने यह भी बताया था कि उनकी और राजेश खन्ना की दोस्ती कैसे हुई थी? अभिनेता ने कहा था कि राजेश खन्ना ने कई साउथ फिल्मों की रीमेक में काम किया है और इसी वजह से उनका चेन्नई आना जाना लगा रहता था। इसी बीच हमारी मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई।
 

Throwback Thursday: इस हीरोइन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे तीन लाख लोग, जुआरी पति और आशिक से हो गई थीं तंग

 

Throwback Thursday rajesh khanna got angry with kamal haasan know the reason celebs unknown facts
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कमल हासन साउथ सिनेमा में सक्रिय हैं। वह पिछली बार 'विक्रम' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। वही, राजेश खन्ना इस दुनिया में नहीं हैं। अभिनेता का निधन 18 जुलाई 2012 को हो गया था। वह कैंसर से जूझ रहे थे। कहा जाता है कि उन्हें मौत के 20 दिन पहले अपनी फैमिली को कहा था, 'मैं जानता हूं, दवाइयां अपना काम नहीं कर रही हैं, लगता है मेरा टाइम आ गया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed