आमिर खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। फैंस को उनकी की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। आमिर उन अभिनेताओं में से एक हैं जो किसी भी फिल्म को अपनी एक्टिंग से हिट कराने का दम रखते हैं। हालांकि, कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको अभिनेता से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
Throwback Thursday: जब आमिर खान ने अपने भाई को दी एक्टिंग छोड़ कुछ और करने की सलाह, फैजल ने खुद किया था खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2000 में आमिर अपने भाई फैजल खान के साथ फिल्म मेला में नजर आए थे। इस फिल्म से लोगों के साथ आमिर को भी काफी उम्मीदें थी। यह फैसल की पहली फिल्म थी। यह फिल्म सिनेमाघर में लगी और दर्शकों ने इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेला के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने फैजल को एक्टिंग छोड़कर कुछ और करने की सलाह दी थी।
अभिनेता के मुताबिक उनके भाई फैजल अच्छे एक्टर नहीं थे, इसलिए उनका मानना था कि उन्हें अभिनय की दुनिया छोड़ किसी और क्षेत्र में है अपना करियर बनाना चाहिए। इस बात का खुलासा खुद फैजल खान ने किया था। उन्होंने बताया था कि आमिर ने मेला के फ्लॉप होने के बाद कहा था कि तुम अच्छे एक्टर नहीं हो तुम्हें कोई दूसरा विकल्प चुन लेना चाहिए।
बता दें कि दोनों भाइयों के बीच कई बार रिश्तो में दरार देखने को मिल चुकी है। फैजल खान मीडिया के सामने आमिर और अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। फैजल मीडिया के सामने यह तक कह चुके हैं कि उन्हें घर में कैद करके रखा जाता था। फ्रंट की बात करें तो आमिर पिछले साल लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। यह फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक थी।
Chris Evans: एक ही हफ्ते में दूसरी बार अपनी दुल्हनिया से शादी करेंगे सुपरस्टार क्रिस इवांस, सामने आई यह वजह