सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब डूबने की कगार पर पहुंच गया था रणबीर कपूर का करियर, इस फिल्म से की थी जबर्दस्त वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 30 Nov 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Throwback thursday when Animal Actor Ranbir Kapoor Gave back to back flops then comeback with Sanju
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की एनिमल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। संदीप रेड्डी वांगा की इस दूसरी हिंदी फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों की कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि अभिनेता के करियर के लिए यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म के हर पोस्टर में रणबीर को सुपरस्टार बताया गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय ऐसा भी आया था जब उनका करियर डूबने की कगार पर पहुंच गया था। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा जबर्दस्त वापसी की।


KWK 8: 'कॉफी विद करण' में करण ने रानी-आदित्य की शादी पर किया खुलासा, अपनी मां से झूठ बोलकर पहुंचे थे निर्देशक

Trending Videos
Throwback thursday when Animal Actor Ranbir Kapoor Gave back to back flops then comeback with Sanju
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर ने अपने करियर में बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन साल 2013 के बाद से उनके करियर पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए थे। उन दिनों अभिनेता ने कई बड़े निर्देशकों के साथ काम किया, लेकिन उनकी सभी फिल्म फ्लॉप साबित हो रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback thursday when Animal Actor Ranbir Kapoor Gave back to back flops then comeback with Sanju
रणबीर कपूर - फोटो : social media

बॉम्बे वेलवेट, तमाशा और रॉय से रणबीर को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं। लगातार मिल रही असफलताओं के बाद ऐसा लगने लगा था कि अभिनेता का करियर अब खत्म होने की कगार पर है। हालांकि, उन्होंने अपनी हिम्मत बनाए रखी। इसी हौसले के चलते उन्होंने साल 2018 में जबर्दस्त वापसी की।

Throwback thursday when Animal Actor Ranbir Kapoor Gave back to back flops then comeback with Sanju
संजू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजू उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के लिए रणबीर ने जमकर मेहनत की थी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में शामिल होने में भी कामयाब रही थी। 

विज्ञापन
Throwback thursday when Animal Actor Ranbir Kapoor Gave back to back flops then comeback with Sanju
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब रणबीर एक दिसंबर को दर्शकों के लिए एनिमल लेकर आ रहे हैं। बड़े पर्दे पर इसका मुकाबला विक्की कौशल की सैम बहादुर से देखने को मिलने वाला है, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म पूर्व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।
Randeep-Lin Wedding: शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम, सोशल मीडिया पर छाई कपल की पहली तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed