फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: 'बायकॉट न मुझे प्रभावित कर सकता है और न मेरी..', बहिष्कार पर किंग खान ने दिया था सख्त जवाब

Thu, 25 Aug 2022 10:32 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 25 Aug 2022 10:32 AM IST
विज्ञापन
Throwback When Pathan Actor Shah Rukh Khan Talks About Boycott Bollywood Trends Says Sometimes Its Good
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के निशाने पर बॉलीवुड आया हुआ है। लंबे समय से ट्विटर पर हैशटैग 'बायकॉट बॉलीवुड' ट्रेंड कर रहा है, जिसमें बॉलीवुड की हर फिल्म को निशाने पर लिया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में 'शमशेरा', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'लाल सिंह' चड्ढा समेत कई फिल्मों को बायकॉट का सामना करना पड़ा, जिसका असर इन फिल्मों के कलेक्शन पर सीधा दिखा। बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मों का बहिष्कार भी अभी से शुरू हो गया है, जिसमें शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान बायकॉट के बारे में क्या सोचते हैं। आज हम आपको बायकॉट पर शाहरुख खान के बयान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Throwback When Pathan Actor Shah Rukh Khan Talks About Boycott Bollywood Trends Says Sometimes Its Good
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

दरअसल, बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सितारों ने बायकॉट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन शाहरुख खान ने साल 2015 में अपनी राय इस मुद्दे पर रख दी थी, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान कहते दिख रहे हैं कि कभी कभी बायकॉट अच्छा भी रहता है। अभिनेता ने कहा था कि कभी-कभी यह अच्छा होता है, जब फिल्म अच्छी नहीं चलती है तो आपको यह बहाना मिल जाता है कि सोशल बायकॉट हुआ था, इसलिए ऐसा हुआ।
 

Throwback When Pathan Actor Shah Rukh Khan Talks About Boycott Bollywood Trends Says Sometimes Its Good
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk

इसके आगे शाहरुख खान ने कहा था कि मां खाना अच्छा ही बनाती हैं, आपको पसंद करना होगा। इस इंटरव्यू में पत्रकार ने शाहरुख खान से सवाल करते हुए कहा था कि जो खाना खाएगा वही बताएगा कि खाना अच्छा है या नहीं। जिस पर शाहरुख ने कहा था कि हां इससे मां नहीं खराब हो जाती है। बता दें कि यहां फिल्म की बात हो रही थी और मां ऑडियंस को कहा गया था। इसके आगे बॉलीवुड में चली डर की हवा पर किंग खान ने कहा था कि सच बोलूंगा.. बड़े बोल नहीं बोलूंगा। हवा से नहीं हिलने वाला हूं। हवा से झाड़ियां हिलती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback When Pathan Actor Shah Rukh Khan Talks About Boycott Bollywood Trends Says Sometimes Its Good
Shahrukh Khan - फोटो : facebook/Shahrukh Khan

शाहरुख खान ने आखिर में ये भी कहा था कि इस देश में जितना प्यार मुझे मिला है। मैं ये बात डंके की चोट पर बोल सकता हूं कि इतना प्यार बहुत कम लोगों को किया गया होगा। मुझे नहीं लगता कि इसने (बायकॉट) मुझे या मेरी फिल्म को प्रभावित किया है या कभी मुझे या मेरी फिल्म को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
Throwback When Pathan Actor Shah Rukh Khan Talks About Boycott Bollywood Trends Says Sometimes Its Good
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्रा एक साथ कई बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगे। 2023 में उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज होंगी। वह दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगे, जो अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। उनकी फिल्म 'जवान' 2023 में 2 जून को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा, शाहरुख 'डंकी' में भी दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। यह फिल्म भी अगले साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed