फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback: जब शिल्पा और सुनील ने सालों बाद दोहराया धड़कन का सीन, फैंस को याद आ गए देव और अंजली

Mon, 01 Feb 2021 11:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 01 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Throwback when Shilpa Shetty and Suniel Shetty recreate the magic of Dhadkan film see the video
सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

बड़े पर्दे पर दीवाने आशिक का किरदार तो कई सितारों ने निभाया है, लेकिन फिल्म 'धड़कन' में सुनील शेट्टी ने जो दीवानगी दिखाई थी वो सबको याद है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी तीनों मुख्य भूमिका में थे, लेकिन देव के किरदार में सुनील ने जादू कर दिया था। सुनील और शिल्पा पर फिल्माया गया गाना 'तुम दिल की धड़कन में...' आज भी लोगों के पसंदीदा गानों में से एक हैं। पर्दे पर ये जोड़ी सिर्फ एक बार ही जमी, लेकिन डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 3 में इस लव स्टोरी को रिक्रिएट किया गया था। तो चलिए आपको दिखाते हैं वो वीडियो जब स्टेज पर फिर चला था अंजली और देव का जादू।

Throwback when Shilpa Shetty and Suniel Shetty recreate the magic of Dhadkan film see the video
सुनील शेट्टी - फोटो : social media

वीडियो में दिख रहा है कि शिल्पा और सुनील फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'तुम दिल की धड़कन में..'.गाने के मैजिक को रिक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के दौरान जहां सुनील देव वाले किरदार में चले गए तो वहीं शिल्पा स्टेज पर हंसते हुए दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं शिल्पा की हंसी देखकर गीता कपूर और अनुराग बसु को भी हंसी आने लगती है। हालांकि थोड़ी देर के लिए शिल्पा भी अंजली के किरदार में चली जाती हैं और सुनील को पीछे से गले लगा लेती हैं।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Throwback when Shilpa Shetty and Suniel Shetty recreate the magic of Dhadkan film see the video
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वहीं फैंस को शिल्पा और सुनील का ये डांस भी काफी पसंद आया था। बात करें 'धड़कन' की तो इस फिल्म के गाने से लेकर डायलाग सभी सुपरहिट थे। इस फिल्म का डायलाग 'मैं तुम्हें भूल जाऊं ये हो नहीं सकता अंजली और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा...'.आज भी सुपरहिट हैं। ऐसे में जब सुनील और शिल्पा एक बार फिर स्टेज पर साथ नजर आए तो फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback when Shilpa Shetty and Suniel Shetty recreate the magic of Dhadkan film see the video
धड़कन

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा था कि ये उनके सुनील और अक्षय के करियर की मुगल-ए-आजम है क्योंकि इसे बनने में 5 साल लगे थे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सुनील ने पहले फिल्म में काम करने से मना कर दिया था क्योंकि उन दिनों वो काफी व्यस्त थे। 

विज्ञापन
Throwback when Shilpa Shetty and Suniel Shetty recreate the magic of Dhadkan film see the video
धड़कन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

इसके बाद दूसरे एक्टर के साथ फिल्म के कुछ सीन शूट किए गए, लेकिन देव जैसा किरदार सुनील के अलावा कोई नहीं कर पाया। इसके बाद सुनील को फिल्म में वापस लिया गया और देव के किरदार में उन्होंने धमाल मचा दिया। फिल्म में देव,अंजली और राम के लव ट्राएंगल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed