सिनेमाघरों में एक के बाद एक लगातार कई फिल्में दस्तक दे रही हैं। ये फिल्में दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रही हैं। दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज देने के लिए अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। बीते सप्ताह सिद्धार्थ मल्होत्रा स्ल्मटारर 'योद्धा' और अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसके साथ ही आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' और यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'आर्टिकल 370' भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। तो आइए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा...
Thursday Box Office:बॉक्स ऑफिस पर अदा की 'बस्तर' का हाल बेहाल, जानें 'शैतान'-'योद्धा' समेत अन्य फिल्मों का हाल
आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' और यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'आर्टिकल 370' भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी स्टारर 'योद्धा' ने 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित इस मूवी को दर्शकों और समीक्षकों दोनों के जरिए खूब सराहना मिली है। 'योद्धा' ने अपनी रिलीज के छठे दिन 2.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, गुरुवार यानी सातवें दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' ने 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.20 करोड़ रुपये है।
Priyanka Chopra: बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा! संजय लीला भंसाली की फिल्म में आएंगी नजर?
अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ की कहानी काले जादू के इर्द-गिर्द घूमती है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अब फिल्म की कमाई कुछ दिनों से एक ही रफ्तार में आगे बढ़ रही है। 'शैतान' ने 14वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ अब ‘शैतान’ की कुल कमाई 114.30 करोड़ रुपये हो गई है।
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी बहुचर्चित फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' ने 'योद्धा' के साथ यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म में अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। अदा शर्मा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही है। फिल्म ने सातवें दिन महज 26 लाख रुपये की कमाई की है। इसके चलते अब इसका टोटल 3.08 करोड़ रुपये हो पाया है।
आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी 'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरा है। यामी गौतम अभिनीत इस फिल्म को रिलीज हुए 28 दिन पूरे हो गए हैं। 'आर्टिकल 370' ने अपनी रिलीज के 27वें दिन 45 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, फिल्म ने गुरुवार यानी 28वें को 39 लाख रुपये की कमाई की, अब इसका कुल कलेक्शन 74.09 करोड़ रुपये हो गया है।
Jawan 2: शाहरुख के ब्लॉकबस्टर 'जवान' का बनने जा रहा है सीक्वल!, फिल्म को लेकर निर्देशक एटली ने किया यह खुलासा